: नरसिंहपुर में प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया झंडा वंदन जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नरसिंहपुर में प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया झंडा वंदन
जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नरसिंहपुर, 26 जनवरी 2025. जिले में गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाँव से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह- जगह गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने झंडावंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने समृद्धि के प्रतीक ग़ुब्बारों का आकाश में उड्डयन किया।
इस अवसर पर बैंड द्वारा जन- गण- मन की धुन प्रस्तुत की गई और मध्यप्रदेश गान हुआ। परेड कमाण्डर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
इसके पश्चात प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष एवं हर्षफायर किया गया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल फस्ट बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज, एनसीसी सीनियर विंग डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज, एनसीसी सीनियर डिवीजन पीजी कॉलेज, एनसीसी सीनियर विग्स पीजी कॉलेज, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय, एनसीसी सीनियर डिवीजन पीजी कॉलेज, स्काउट गाइड उत्कृष्ट विद्यालय, रेडक्रास पीएम श्री शास. एमएलबी कउमा विद्यालय, स्काउट गाइड पीएम श्री शास. एमएलबी कउमा विद्यालय और शौर्य दल के सदस्यों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मीसाबंदियों का सम्मान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा जिला व प्रदेश के विकास की थीम पर विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गई।
पुरस्कार वितरण
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट परेड के लिए परेड पुलिस बल में जिला महिला पुलिस बल को प्रथम और परेड छात्र- छात्रा दल में प्रथम एनसीसी सिनियर डिविजन एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर व एनसीसी सिनियर डिविजन पीजी कॉलेज को पुरस्कार प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित की गई झांकियों में जिला पंचायत प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय व स्वास्थ्य विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉबरा मेमोरियल गाडरवारा को प्रथम, सीएम राइज स्कूल नरसिंहपुर को द्वितीय, केन्द्रीय विद्यालय नरसिंहपुर को तृतीय और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटैल, श्री रामसनेही पाठक,श्री अभिलाष मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय चौबे, श्री दीपक अग्निहोत्री और श्रीमती विभा दुबे ने किया।
244 शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 244 शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों/ पुलिस/ व्यक्तियों/ संस्थाओं और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रबंधक लोकसेवा श्री सौरभ चौबे, जिला परियोजना समन्वयक श्री आरपी चतुर्वेदी, जिला योजना अधिकारी सुश्री लता वान, जिला श्रम पदाधिकारी श्रीमती ज्योति पांडे व जिला आयुष अधिकारी श्रीमती सुरत्ना सिंह को सम्मानित किया। राजस्व विभाग के अंतर्गत अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा श्री शुभम यादव, तहसीलदार गाडरवारा श्रीमती प्रियंका नेताम, तहसील कार्यालय करेली के श्री निर्मल पटले, तहसीलदार नरसिंहपुर श्री संजय मसराम, नायब तहसीलदार नरसिंहपुर श्री अंकित मौर्य, नायब तहसीलदार गोटेगांव श्री रमाकांत चौकसे, अधीक्षक कलेक्ट्रेट श्रीमती सुमित्रा धुर्वे, राजस्व निरीक्षक श्रीनगर श्री कृष्णलाल ठाकुर, राजस्व निरीक्षक करेली श्री संजय विश्वकर्मा, राजस्व निरीक्षक तेंदूखेड़ा श्री प्रकाश ठाकुर, सहायक ग्रेड 2 श्री प्रमोद नेमा, सहायक ग्रेड 3 श्री राजबहादुर सिंह राजपूत व श्री सरोज कुमार मसराम, भृत्य श्री बाला प्रसाद पटेल, सहायक ग्रेड 3 श्री शुभम शुक्ला, पटवारी श्री गोधन चौधरी, श्री जितेन्द्र चौधरी, श्री कृष्णकांत सोनी, श्री विकास उपाध्याय, श्री अभिषेक सरयाम, श्री तरूण शर्मा, श्री नीलेश प्रजापति, श्री प्रशांत दीक्षित, श्री राजीव चौदहा, श्री भगवानदास पटेल, श्री रवीन्द्र कुमार पटैल, श्री संजय कौरव, श्री नीलेश कुमार नामदेव, श्री रूपेश सेन, पटवारी श्री शैलेष पटेल व श्री प्रदीप पटेल, सहायक ग्रेड 3 श्री प्रफुल्ल कुमार विश्वकर्मा व श्री नितिन राजपूत, अपर लोक अभियोजन श्री सर्वेश शर्मा, चैनमेन श्रीमती प्रेमवती ठाकुर, भृत्य श्री मोहन मेहरा, ग्राम कोटवार श्री छिदामीलाल मेहरा, भृत्य श्री देवदास कहार व श्री किशोर ठाकुर, वाहन चालक श्री मुद्दस्सर खान व भृत्य कलेक्ट्रेट श्री हरिशंकर जोशी को सम्मानित किया गया।
इसी तरह पुलिस विभाग के अंतर्गत अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गोटेगांव श्रीमती भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक नरसिंहपुर श्रीमती सचि पाठक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा, तेंदूखेड़ा श्री मधुर पटेरिया व नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता, रक्षित निरीक्षक श्रीमती मनोरमा बघेल, निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली नरसिंहपुर श्री गौरव चाटे, निरीक्षक थाना प्रभारी गोटेगांव श्री प्रदीप सराफ, थाना प्रभारी स्टेशनगंज श्री रत्नाकर हिंग्वे, तत्कालीन थाना प्रभारी गाडरवारा हाल थाना प्रभारी ठेमी सुश्री प्रियंका केवट, थाना प्रभारी करेली श्री सुभाषचंद बघेल, निरीक्षक थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा श्री बलवीर सिंह चौधरी, निरीक्षक थाना प्रभारी सुआतला श्री बीएल त्यागी, थाना प्रभारी सांईखेड़ा श्री प्रकाश पाठक, तत्कालीन थाना प्रभारी चीचली हाल चौकी प्रभारी आमगांव श्री रोहित पटेल, उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी बरमान श्री आशीष बोपचे, चौकी प्रभारी सिंहपुर श्री पन्नालाल पाल, चौकी प्रभारी निवारी थाना कोतवाली श्री दिलीप सिसोदिया, उप निरीक्षक थाना तेंदूखेड़ा श्री संजय सूर्यवंशी, उप निरीक्षक थाना गाडरवारा श्री अमित गोटिया, उप निरीक्षक थाना कोतवाली श्री मनीष मरावी, सूबेदार एम पुलिस कार्यालय सुश्री साक्षी सोनी, उप निरीक्षक रीडर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री रामेश्वर टैंभरे, सहायक उप निरीक्षक थाना मुंगवानी श्री रफी अहमद, सहायक उप निरीक्षक थाना डोंगरगांव श्री सुरेश पुरी, प्रधान आरक्षक थाना स्टेशनगंज श्री देवेन्द्र सिंह, थाना ठेमी महिला आरक्षक रंजीता राजपूत और महिला आरक्षक सायबर शाखा नरसिंहपुर कुमुद पाठक को सम्मानित किया।
जेल विभाग के अंतर्गत सहायक जेल अधीक्षक श्री आशीष कुमार खरे, शिक्षक श्री अजय डेहरिया व कार्यवाहक मुख्य प्रभारी श्री केशरी प्रसाद झारिया को सम्मानित किया। होमगार्ड के अंतर्गत नायक श्री टीआर चौहान, सैनिक श्री रामशंकर गौतम व श्री दिनेश राजपूत को सम्मानित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिला प्रबंधक श्री मुकेश तोमर, उपयंत्री श्री अभिषेक शर्मा व श्री अक्षय भुसारी, सहायक विकासखंड प्रबंधक श्री रंजीत पटेल, सहायक ग्रेड 2 लेखा श्री उमाशंकर झारिया, सहायक ग्रेड 3 श्री नरेन्द्र सिंह मिर्धा, विकासखंड समन्वयक आवास जनपद पंचायत करेली श्री विकास राजपूत व सांईखेड़ा श्री प्रिंस पटेल, सचिव ग्राम पंचायत गौरतला श्री कमल विश्वकर्मा, सचिव ग्राम पंचायत बबरिया श्री भगवान सिंह पटैल, सचिव ग्राम पंचायत इमलिया श्री रामेश्वर शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत नयागांव श्री विनोद कौरव, सचिव पटकुही श्री प्रमोद कौरव, सचिव चिरहकला श्री श्रीकांत श्रीवास्तव, सचिव मानेगांव श्री विनय श्रीवास्तव, ग्राम रोजगार सहायक बंधी श्री हेमंत लोधी, ग्राम रोजगार सहायक श्री अनिल विश्वकर्मा, श्री राजेश दुबे, श्री रामकुमार शुक्ला, श्री अशोक साहू, श्री अमित कुमार शर्मा, श्री चंद्रशेखर विश्वकर्मा, श्री मोहन चौधरी, श्री हेमंत उपाध्याय, श्री रामकुमार किरा, श्री माधव सिंह जाट व श्री नीरज कौरव, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री दीपक पाठक, श्री कौशल रैकवार व श्री रतन सिंह कुर्मी और भृत्य श्री बैनी प्रसाद मेहरा व श्री प्रताप सिंह को सम्मानित किया।
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सहायक ग्रेड 2 श्री अशोक दुबे, वन रक्षक श्री सचेन्द्र कुमार, कार्यवाहक वनरक्षक श्री रामेश्वर कुमार, वाहन चालक श्री संजय मिश्रा व श्री आशिक खान को सम्मानित किया। जिला अभियोजन संचालनालय विभाग के अंतर्गत सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती सोनाली तिवारी, सहायक ग्रेड 3 श्री बृजनंदन सोनी, लोक अभियोजन श्री धर्मेन्द्र ममार, अतिरिक्त लोक अभियोजन श्रीमती सरिता नामदेव व अपर लोक अभियान श्री पवन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। नगरीय प्रशासन के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीलम चौहान, श्री वैभव देशमुख, श्री जयंत ब्राउन, श्री श्रीकान्त पाटर,श्री कमलेश शाह, श्री राजकुमार यादव, बिटटी धानक, श्री कमलेश विश्वकर्मा, श्री राजेश खरे व श्री विशाल को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाली आशा कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती प्रीति गोस्वामी, संगणक सुश्री रितिका नौरिया, जिला डाटा प्रबंधक ओएसटी श्री नीरज पाटकर, एसटीएस जिला क्षय केन्द्र नरसिंहपुर श्री मनीष वास्तवार, चिकित्सा अधिकारी जिला क्षय केन्द्र नरसिंहपुर श्री राजकुमार डेहरिया, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा राजपूत, नेत्र चिकित्सा सहायक श्री घनश्याम जाटव, स्टेनो टू कलेक्टर श्री निर्दोष वैद्य व सर्जन डॉ. इति चांदोरकर को सम्मानित किया गया।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत उ.श्रे. शिक्षक श्री आनंद नेमा, प्रभारी प्राचार्य श्री अजेश पटेल, व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री वैभव शर्मा, उमा शिक्षक श्री अजय कुमार नेमा, कक्षा 12 वीं की छात्रा कु. प्रियांशी राजपूत, मा. शिक्षक प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती स्वाति तिगनाथ, प्राचार्य श्री आरके श्रीवास्तव (बॉबी), माध्यमिक शिक्षक श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्राथमिक शिक्षक श्री बलराज सिंह ठाकुर, उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सीमा कौरव, माध्यमिक शिक्षक श्री नरेन्द्र कुमार नामदेव, प्राथमिक शिक्षक श्री रमेश कुमार वर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री आरएन रावत, उच्च.माध्य. शिक्षक श्री दीपक अग्निहोत्री, श्री तरूण मालवीय व श्री प्रशांत पटेरिया, प्राथमिक शिक्षक श्री जीतलाल बिनवार, प्राचार्य श्री चंदन शर्मा, व्यायाम शिक्षक श्री पंकज नेमा, प्राथ. शिक्षक श्री आशीष नामदेव, व्यायाम निर्देशक श्री योगेश सोनी, सहायक ग्रेड 3 श्री प्रदीप जाटव, खेल समन्वयक खेल युवा कल्याण विभाग श्री विकास शर्मा, व्यायाम शिक्षक श्री अमित कहार व श्री केके झारिया और विकासखंड खेल समन्वयक गोटेगांव श्री इंद्रकुमार ठाकुर को सम्मानित किया। इसी तरह शिक्षा विभाग (डीपीसी) के अंतर्गत एपीसी श्री समीर त्यागी, बीएसी श्री पवन राजौरिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनम कोष्ठी, जन शिक्षक श्री संदीप भारिया व श्री सतीश शर्मा और प्राथमिक शिक्षक श्रीमती प्रियंका जाट को भी सम्मानित किया।
जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत अधीक्षक आदिवासी बालक छात्रावास बरहेटा श्री पियूष गंगारे व अधीक्षक विकासखंड उत्कृष्ट कन्या छात्रावास चीचली श्रीमती सीमा नामदेव को सम्मानित किया गया। आयुष विभाग के अंतर्गत होम्यो. चिकित्सा अधिकारी शास. होम्यो. औषधी डॉ. रघुनंदन पांडेय, आयु. चिकि.अधि. शासकीय आयुष औषधालय पांसी एवं वर्तमान प्रभारी एकीकृत आयुष चिकित्सालय नरसिंहपुर डॉ. सूर्यप्रकाश जोशी और भृत्य श्री देवेन्द्र ठाकुर को सम्मानित किया गया। पशु पालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सक एमव्हीयू डॉ. आफरीन फातिमा व पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ डॉ. दीपेन्द्र पटेल को सम्मानित किया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मानचित्रकार श्री विनोद कुमार डेकाटे, सहायक ग्रेड 3 श्री दिलीप कुमार खर्चे, चौकीदार श्री रामसिंह लोधी व स्थाई कर्मी श्री मन्नू/ उपयार को सम्मानित किया गया।
कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक कृषि श्रीमती सीमा डेहरिया, वरिष्ठ कृषि विकासखंड अधिकारी श्री व्हीपी दुबे, प्र.व.कृ.वि. अधि. श्री पीएस कौशल, एटीएम आत्मा श्री विवेक उदेनिया व कृविअ डॉ. केपी सिंह को सम्मानित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड नरसिंहपुर के अंतर्गत सहायक यंत्री उपखंड नरसिंहपुर श्रीमती पूजा शर्मा व हैंडपंप टैक्नीशियन उपखंड गाडरवारा कु. रेखा बेलवंशी को सम्मानित किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3 श्री रामकुमार पटेल, जिला समन्वयक श्री राहुल शर्मा, पर्यवेक्षक सांईखेड़ा श्रीमती पूनम गौड़, भृत्य श्री गेंदालाल प्रजापति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता राजपूत, श्रीमती मनोरमा अग्रवाल, श्रीमती प्रमिला गौड़, सुश्री सुनीता ठाकुर, श्रीमती विमला जाट व श्रीमती मंजू केवट को सम्मानित किया।
स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के अंतर्गत कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीमती नीता ढिमोले, बीए तृतीय वर्ष कु. राशिका चौरसिया व बी. कॉम. तृतीय वर्ष वेदांत कुमार को सम्मानित किया।
इसी तरह अन्य विभाग से संबंधित सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री दुर्गेश नंदन सिंह, कनिष्ठ अभियंता श्री भूपाल सिंह उईके, आईटी ऑपरेटर श्री सोमेश कुमार कौरव, सहायक ग्रेड 3 अ.वि.अ. कार्यालय गोटेगांव श्री मयंक शर्मा, आंगनबाड़ी केन्द्र दुधवारा श्रीमती दीपवती वर्मा, उपयंत्री सुश्री सारांशिता कौरव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आसमीन खान, भृत्य श्री विरजू जाटव व परामर्शदाता श्री महेश कुमार पटैल को सम्मानित किया।
68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश दल का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों में सम्मिलित प्रतिभागियों आर्यान छिरा, शोभा ठाकुर, सूरज कुमार, वीरप्रताप सिंह, जयदीप सिंह, मनु पटेल, रोमिल ठाकुर, चंद्रकांत जाटव, वंश भंडारी, प्रियांशु चोपड़ा, वैभव नेमा, परी पटैल, शुभम लिल्हारे, साहिल सोनी, शिखर सिंह, आनंद पांडेय, पुरूषोत्तम भदोरिया, नियति नामदेव, कौसर शेख, दिलीप शाह, अभि मिश्रा, रोहित जाटव, रियांश मलैया व हरि कृष्ण कुर्मी को सम्मानित किया।
Tags :