Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: करेली में लोकतंत्र सेनानी संघ नरसिंहपुर मीसाबंदी संघ द्वारा आपातकाल लोकतंत्र का काला इतिहास विषय पर केन्द्रित परिसंवाद का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sun, Jun 23, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली  करेली। पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला लोकतंत्र सेनानी संघ नरसिंहपुर मीसाबंदी संघ द्वारा आपातकाल लोकतंत्र का काला इतिहास विषय पर केन्द्रित परिसंवाद का आयोजन कैलाश सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ की अध्यक्षता, सम्मानीय अतिथिगण राव उदयप्रताप सिंह, शिक्षा एवं परिवहन मंत्री चौ. दर्शनसिंह, सांसद होशंगाबाद नरसिंहपुर विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक तेन्दूखेड़ा महेन्द्र नागेश, विधायक गोटेगांव जालमसिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री पं अभिलाष मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज महाराज ममार, अध्यक्ष नगर पालिका नरसिंहपुर, अनीता नेमा उपाध्यक्ष नगर पालिका करेली, वरिष्ठ मीसाबंदी रूपचंद दानी, रमेश कोचर, राव महेन्द्र सिंह आमगांव बडा के आतिथ्य में मनाया गया। आरंभ में लोक नायक जय प्रकाश नारायण, पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। का स्वागत आयोजन समिति के संतोष तिहैया जिला अध्यक्ष, हरिशंकर राय, महेश चौरसिया नगराध्यक्ष, विजय नेमा नगर सचिव, मुन्नालाल नामदेव कोषाध्यक्ष, लेखचंद कोचर कार्यालय सचिव, विजय सोनी सचिव सदस्यगण हरनामसिंह चौहान बधुवार, रशीद कुरैशी सतीश जैन पत्रकार, अरविन्द गुप्ता, चौ. हीरेन्द्र सिंह, लालजी रैकवार करेली, राजेन्द्र सिंह बुन्देला विजय सिंह बुंदेला बम्हनी नीरज लूनावत आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन ख्यातिलब्ध साहित्यकार नारायण श्रीवास्तव ने किया। कांग्रेस को तकनीक पर भरोसा नहीं इस अवसर पर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह बोले कि हम उस समय दूसरी तीसरी में रहे होगे पर इतना स्मरण है कि पुलिस लोगो को पकड रही थी आपातकाल का वह दौर संघर्ष की प्रेरणा देता है कि विपरीत परिस्थिति में हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए इस चुनाव में जब 400 पर की बात हो रही तो कांग्रेसी ईवीएम पर सवाल उठा रहे थे परिणाम आया तो सब ईवीएम पर चुप हो गए यह वह लोग हैं जो तकनीक पर भरोसा नहीं रखते हैं अन्याय के सामने चुनौतियों के साथ खड़े होने व अच्छे काम की प्रशंसा करना चाहिए आदरणीय सोनी जी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है वह हम लोगों को प्रेरणा देते हैं। विकास के काम लगातार होगे नवनिर्वाचित क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह ने अपने पहले करेली प्रवास पर कहा कि आपातकाल लोकतंत्र पर धब्बा है। आपने चुनाव लड़ाया आप चुनाव लड़े आप ही जीत गए जनता ही सांसद है यहां पहली बार चुनाव के बाद आया हूं सभी का आभार व्यक्त करता हूं विकास के काम लगातार होते रहेंगे हमेशा जनता के बीच रहूंगा। पत्रकारों से चर्चा में कहा कि शटल तो शुरू होगी और भी विकास कार्य होंगे मै ग्रामीण क्षेत्र से हूं मुझे जनता की की चिंता है। चैतन्य रहने की जरूरत राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि 25 जून 1975 की मध्य रात्रि में एक व्यक्ति की सत्ता बनी रहे इसके लिए इमरजेंसी लगाई गई इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 जून 1975 को इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था आपातकाल लगा दिया लोकनायक जयप्रकाश नारायण अटल जी आडवाणी जी कैसे अनेक नेता जेल में बंद कर दिए गए आज भी चैतन्य रहने की जरूरत है जिससे लोकतंत्र जीवंत बना रहे उन्होंने इस मौके पर आपातकाल के अनेक संस्मरण का उदाहरण किया। संविधान को खत्म करने का प्रयास भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने कहा कि मीसा बंदी संघ के इतिहास के पन्ने को पढ़ते हैं हमारे सामने आज साक्षात् इतिहास (मीसाबंदी) मौजूद है चुनाव में कांग्रेस ने संविधान का विषय उठाया उन्हें यह खुद नहीं मालूम था कि इंदिरा गांधी ने ही आपातकाल लगाकर सर्वप्रथम संविधान को खत्म करने का प्रयास किया था। अत्याचार व भ्रष्टाचार कांग्रेस की विचारधारा पूर्व विधायक जालम सिंह ने कहा कि सत्ता में रहने के लिए इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था कांग्रेस ने अंग्रेजों की बनाए नियमों का पालन किया 19 माह के लिए लोग मीसाबंदी के कारण जेल में रहे कांग्रेस की विचारधारा में अभी भी ज्यादा अंतर नहीं आया है जहां उन्हें अवसर मिलता है अत्याचार व भ्रष्टाचार करते हैं वामपंथी नक्सलवाद को बढ़ावा देते हैं। सुनाई संघर्ष की गाथा तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्णय पर इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी इस देश पर थोपी थी हमें वह दौर याद है। आरंभ में कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष संतोष तिहैया ने आपातकाल की पृष्ठभूमि संघर्ष की गाथा को रेखांकित किया इस अवसर पर उन्होंने करेली सहित संपूर्ण जिले के मीसाबंदियों का स्मरण करते हुए लोगों को उनके संघर्ष की गाथा सुनाई। जालमसिंह ने किया सत्कार पूर्व मंत्री जालम सिंह ने इस मौके पर मोती की माला, शाल, दुपटटा से जिला लोकतंत्र सेनानी संघ जिला-नरसिंहपुर के सदस्यों परिवारजनों का सत्कार किया। कार्यक्रम में बडी संख्या मेें वरिष्ठ नागरिक, युवाजन, मातृशक्ति मौजूद रही। आभार प्रदर्षन युवा नेता संदीप ममार ने किया।  

Tags :

जरूरी खबरें