Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: नरसिंहपुर दो पहिया वाहन में 3 सवारी बैठने वाले 12 चालकों एवं तेज आबाज सायलेंसर वाले 03 वाहनों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही।

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
नरसिंहपुर,जिला अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान, अभियान के तहत दो पहिया वाहन में 3 सवारी बैठने वाले 12 चालकों एवं तेज आबाज सायलेंसर वाले 03 वाहनों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही।   जिला अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य :-जिला अंतर्गत संपूर्ण थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, नियम विरूद्ध एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही जिले में होने वाली सडक दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। दो पहिया वाहन में 3 सवारी बैठने वाले 12 चालकों के काटे गए चालान :- संपूर्ण जिला अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए दो पहिया वाहन में 3 सवारी बैठने वाले 12 चालकों के चालान काटे गए जिनसे 6 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। तेज आबाज वाले कान फाडू सायलेंसर वाले दो पहिया वाहनों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही :-पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्रीमति मृगाखी डेका को लगातार बुलट मोटर सायकिल सवारों के द्वारा तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई साइलेंसर लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाये जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायते प्राप्त होने पर तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई कान फाडुसाइलेंसर लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाने वाले बुलट मोटर सायकिल चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस कान फाडू, तेज आबाज सायलेंसर वाले 3 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर उनके सायलेंसर निकाले गये है एवं उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 3 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को दी जा रही समझाईस :- अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा दो पहीया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु समझाईस दी जा रही है साथ ही सुरक्षित वाहन चालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें