Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: इंटर नेशनल साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 गेम्स में जिला जबलपुर में पदस्थ महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रोें में जीता गोल्ड मैडिल

Aditi News Team

Thu, May 15, 2025
पोखरा नेपाल में आयोजित इंटर नेशनल साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 गेम्स में जिला जबलपुर में पदस्थ महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रोें में जीता गोल्ड मैडिल पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये दी बधाई पोखरा नेपाल में दिनॉक 4-5-25 से 6-5-25 तक आयोजित इंटर नेशनल साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 गेम्स आयोजित किये गये। उक्त अंतरार्ष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेते हुये 3 इवेंट- हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रोें में गोल्ड मैडिल जीत कर लौटी जिला जबलपुर में पदस्थ महिला आरक्षक रंजना शर्मा को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उज्वल भविष्य की कामना करते हुये बधाई देते हुये कहा कि आपने जबलपुर पुलिस ही नही पूरे मध्य प्रदेश पुलिस के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है, आशा है भवष्यि में भी इसी प्रकार नाम रौशन करती रहेंगी।

Tags :

जरूरी खबरें