Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

: नरसिंहपुर,जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका की अभिनव पहल, आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों निवारण ह़ेतु अनुभाग स्तर पर आयोजित किया जावेगा शिकायत निवारण शिविर,

Aditi News Team

Wed, Oct 23, 2024
नरसिंहपुर,जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका की अभिनव पहल, आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों निवारण ह़ेतु अनुभाग स्तर पर आयोजित किया जावेगा शिकायत निवारण शिविर, तेन्दूखेडा में आयोजित शिविर में 27 शिकायतों के दोनों पक्षों को सुना जाकर किया गया शिकायतों का निराकरण। जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा अभिनव पहल करते हुए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों निवारण हेतु जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजनों को कठनाईयों का सामना न करना पडे एवं उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा सके। तेन्दूखेडा में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका ने 27 शिकायतों में दोनों पक्षों को सुना जाकर किया गया निराकरण :-आज दिनांक 23.10.2024 को तेन्दूखेडा में आयोजित शिविर में थाना तेन्दूखेडा, सुआतला एवं पलोहा क्षेत्र की कुल 27 शिकायतों में 65-70 आवेदक एवं अनावेदक उपस्थित हुए जिन्हे पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा स्वयं सुना जाकर 07 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया एवं अन्य शिकायतें जमीनी विवाद एवं आपसी झगडे की होने से दोनों पक्षों को समझाईस देकर शिकायतों के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए है। शिविर में प्राप्त पारिवारिक विवाद से संबंधित 04 शिकायतों के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला नरसिंहपुर की ओर भेजा गया :- तेन्दूखेडा में आयोजित शिविर में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा पारिवारिक विवाद से संबंधित 04 शिकायतों को माननीय न्यायालय द्वारा तैयार कराए गए प्रोफार्मा के साथ संलग्न कर माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला नरसिंहपुर की ओर प्रेषित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें