Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

: नरसिंहपुर पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस का सहयोग एवं अच्छे कार्य करने वाले 136 नागरिकों का किया गया सम्मान, थाना सांईखेडा, स्टेशनगंज एवं चौकी बरमान में आयोजित किया गया था सम्मान समारोह।

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
नरसिंहपुर पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस का सहयोग एवं अच्छे कार्य करने वाले 136 नागरिकों का किया गया सम्मान, थाना सांईखेडा, स्टेशनगंज एवं चौकी बरमान में आयोजित किया गया था सम्मान समारोह। नरसिंहपुर पुलिस की अभिनव पहल करते हुए जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2024 में पुलिस का सहयोग एवं अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों का चयन कर उन्हे सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.12.2024 को थाना सांईखेडा, स्टेशनगंज एवं चौकी बरमान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। पुलिस का सहयोग एवं अच्छे कार्य करने वाले 136 नागरिकों का किया गया सम्मान :- जिले के थाना गाडरवारा, चीचली, सांईखेडा, डोंगरगांव थाना क्षेत्र के 70 नागरिकों का सम्मान थाना सांईखेडा में आयोजित कार्यक्रम में किया गया एवं थाना तेन्दूखेडा, सुआतला एवं थाना पलोहा क्षेत्र के 31 नागरिकों का सम्मान चौकी बरमान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया इसी प्रकार थाना कोतवाली, करेली एवं स्टेशनगंज क्षेत्र के 35 नागरिकों का सम्मान थाना स्टेशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें