Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर,ज़िला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Aug 29, 2024
ज़िला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम की दृष्टि से कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल परिसर एवं अंदरूनी हिस्सा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लगातार होने चाहिए। आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या भी बढ़ाई जाए।खासतौर पर उन जगहों को शामिल किया जाए, जहां लोगों का आना-जाना कम है। वहाँ पर्याप्त लाइटिंग हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की पार्किंग, छत, सीढ़ियां सहित ऐसे स्थान जहां लोगों की दैनिक आवाजाही कम है वहाँ सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षाकर्मी तैनात रहें। प्रवेश एवं निर्गम द्वारों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था हो। अनाधिकृत व्यक्ति का किसी भी स्थिति में प्रवेश वर्जित रहे। मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा हेतु उचित प्रबंध हो। अस्पताल परिसर में पर्याप्त बल हो। मरीज के साथ एक ही व्यक्ति को अनुमति दी जाए। समय- समय पर डायल-100 परिसर का विज़िट करे।रात्रि गश्त भी लगातार होता रहें। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली के निरीक्षण के दौरान यहाँ लगे सीसीटीव्ही का फीड करेली पुलिस थाने में चौबीस घंटे रखने के निर्देश करेली टीआई को दिये।यहाँ अस्पताल में प्रवेश के लिए सिर्फ़ एक ही ओर से मार्ग खुला रखा जायें। दोनों तरफ़ से प्रवेश नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस अधिकारियों को दिए। इस दौरान इस दौरान सिविल सर्जन डॉ जीसी चौरसिया,एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार श्री निर्मल पटले, डॉ. अदिति धुर्वे, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें