Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: क्षेत्र के लिए बरदान की जगह अभिशाप बन रहीं खदानें डस्ट से जीवन हो रहा दूभर ओवरलोड हाईवा से गिरती डस्ट से परेशान क्षेत्रवासी

Aditi News Team

Fri, Jul 25, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  क्षेत्र के लिए बरदान की जगह अभिशाप बन रहीं खदानें डस्ट से जीवन हो रहा दूभर ओवरलोड हाईवा से गिरती डस्ट से परेशान क्षेत्रवासी सड़कें खराब ओवरलोड वाहनों से बस्ती के निवासी परेशान गोसलपुर।सिहोरा तहसील का गोसलपुर क्षेत्र अकूत खनिज संपदा से परिपूर्ण गोसलपुर में क्षेत्रीय जनों की एक उम्मीद जागी थी की क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए ये खदानें वरदान साबित होंगी विकास की रफ्तार बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन यही खदानें लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रही हैं दरअसल हरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र सहित गोसलपुर धमकी रामपुर गांधीग्राम हिरदेनगर देवनगर सिलुवा प्रतापपुर अगरिया कूडामुकुर व आसपास से खनिज लेकर निकलने वाले ओवरलोड हाईवा से गिरने वाली डस्ट से लोगों का जीवन दूभर हो रहा है एक ओर खनिज डस्ट से सड़कें खराब हो रही हैं तो दूसरी ओर प्रदूषण बढ़ने के साथ ही लोगों में सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं खनिज क्षेत्र में लगी मिनिरल औद्योगिक इकाइयों से ओवरलोड वाहनों ने एक दर्जन बस्ती के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है सड़कों में फैले खनिज डस्ट का न तो निस्तारण हो पा रहा है और न ही इसके रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं **नियमों का हो रहा खुला उल्लंघन क्षमता से अधिक भार लेकर यमदूत की तरह दौड़ते वाहन न केवल सड़क दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं बल्कि पहाड़ जैसे लदे खनिज संपदा की डस्ट रास्ते में उड़ने एवं गिरने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है उल्लेखनीय है की खनिज लोड कर परिवहन कर रहे वाहनों को नियमों के अनुसार खनिज ढांककर परिवहन करने के स्पष्ट निर्देश हैं लेकिन इन निदेशों को दरकिनार करते हुए भारी वाहन बस्ती के बीच रास्ते में खनिज गिराते हुए जाते हैं जिससे आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिर कर लहूलुहान हो रहे हैं वहीं सूखे मौसम मे डस्ट उड़ने के कारण और बारिश मे कीचड से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है रोड में पानी बहने के दौरान यह डस्ट कीचड़ में बदलकर सड़कों को भी बर्बाद कर रही है **शिकायतों पर भी नहीं दे रहे ध्यान क्षमता से कई गुना अधिक खनिजों का भार लेकर सड़कों पर बेलगाम गति से भागते वाहनों के कारण क्षेत्र की सड़कें समय से पहले दम तोड़ रही हैं खनिज परिवहन में संलग्न ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने और खनिज डस्ट से राहत के लिए लोगों ने कई बार प्रशासन से मांग की लेकिन लोगों की शिकायतों को दरकिनार कर दिया गया पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की चुप्पी प्लांट संचालकों से मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक बार फिर मांग की है की ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाते हुए प्लांट संचालकों को खनिज ढांककर परिवहन करने के लिए निर्देशित किया जाए और सड़कों पर जहां-तहां गिरी खनिज डस्ट का निस्तारण किया जाए

Tags :

जरूरी खबरें