Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

पुलिस ने आटो सहित 10 बोरी मूंग जप्त कर 2 लाख 93 हजार 840 रु. का मशरुका जप्त किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

: आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार , 1 मोबाईल, 1 लैपटाप जप्त

Aditi News Team

Fri, Apr 11, 2025
आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार , 1 मोबाईल, 1 लैपटाप जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर की टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 1 सटोरिये को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गोहलपुर श्रीमती प्रतीक्षा मार्केा ने बताया कि दिनॉक 10-4-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति काली टीशर्ट पहने लेपटाप लिये हुये रेयान स्कूल के पास पुल के ऊपर बैठकर लेपटाप में आरसीबी विरूद्ध दिल्ली के आईपीएल क्रिकेट मैच पर हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा खिलवा कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति लेपटाप लिये ईट की पट्टी पर बैठा मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम पंकज धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर बताते हुये लेपटाप में एलटी 777 एप पर आरसीबी एवं दिल्ली केपिटल के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम की हारजीत पर रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खिलाना तथा हिसाब किताब करना स्वीकार किया जिसके कब्जे में रख्ेा लेपटाप को चैक करने पर एलटी 777 एप चालू मिला जिस पर आरोपी की यूजर आईडी Bpnk25 खुली हुयी थी जिस पर 1010Bhart, 1010Manoj एवं अन्य यूजर आईडियों से सट्टा खेला जा रहा था आरोपी ने उक्त आईडियों के धारकों को सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। एप पर आईडी धारकों की आईडी एवं प्वाइंटस तथा पैसों का लेखा जोखा था तथा यूआरएल it777.co/admin/activeusers है । आरोपी के कब्जे से एक एसर कम्पनी का लेपटाप एवं सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी कि विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका* - सटोरिये केा पकड़ने में उप निरीक्षक अम्बुज पांडे, प्रधान आरक्षक राजा भैया, आरक्षक अंकुर, अमित, हरेन्द्र, महिला आरक्षक पूनम कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें