Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार का जबलपुर भ्रमण प्रस्तावित है व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित

Aditi News Team

Fri, Apr 5, 2024
जबलपुर ।नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार का जबलपुर भ्रमण प्रस्तावित है व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित दिनांक 07.04.2024 को माननीय श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार का जबलपुर भ्रमण प्रस्तावित है व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये (1) डुमना विमानतल जबलपुर (2) रोड शो कार्यक्रम कटंगा स्थित अमर शहीद सरदार भगत सिंह चौक से छोटीलाईन फाटक तक (3) ट्रिपल आई.टी.डी.एम. खमरिया, क्राईम ब्रांच कार्यालय गोरखपुर आइ.बी.गेस्ट हाउस, श्री संजय कुमार सैनिक इंस्टीट्युट गेस्ट हाउस वीरमणि पेट्रोल पम्प से आगे चलकर बाई ओर, (4) भण्डारी अस्पताल थाना गोरखपुर, मिलेट्री अस्पताल थाना गोराबाजार, आदिशंकर अस्पताल गोरखपुर, जबलपुर अस्पताल थाना ओमती, डुमना विमानतल से थाना गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत रोड शो कार्यक्रम तक आवागमन मार्ग की 15 किलोमीटर तक की परिधि को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित किया गया है ताकि किसी भी प्रकार के DRONE, PARAGLIDING, HOT AIR BALLOON, OTHER FLYING OBJECTS से सुरक्षा व्यवस्था को खतरा उत्पन्न न होने पाये। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा नागर विमानन मंत्रलाय नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25.08.2021 को प्रकाशित राजपत्र में प्रकाशित ‘‘ड्रोन नियम 2021’’ के माध्यम से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये उपरोक्त क्षेत्रों एवं मार्ग की परिधि को अस्थायी रूप से NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित किया गया है। उक्त आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध वायुयान अधिनियम 1934 तथा सुसंगत धाराओं, अधिनियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश दिनांक 06.04.2024 के 04ः00 PM से दिनांक 08.04.2024 के प्रातः 08ः00 AM तक प्रभावशील रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें