Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: "जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ ग्राम हिरणखेड़ी में जन सहयोग से समग्र स्वच्छता एवं जल संरक्षण के कार्य किये

Aditi News Team

Thu, Apr 3, 2025
‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ ग्राम हिरणखेड़ी में जन सहयोग से समग्र स्वच्छता एवं जल संरक्षण के कार्य किये आगर-मालवा । जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जिलेभर में हो रहे है। आज जिले की ग्राम पंचायत हिरण खेड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था हिरण खेड़ी जन जागरूकता सामाजिक उत्थान समिति के तत्वाधान में समग्र स्वच्छता एवं जल संरक्षण का कार्य किया गया। गांव में जन सहयोग से नाली व गांव की साफ-सफाई की गई तथा गुडे के ढ़ेर हटाकर, उस स्थान पर नाली निर्माण कार्य एवं मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर की सफाई की गई। अभियान में गांव में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यां के साथ ही साफ-सफाई का कार्य निरन्तर किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री पवन त्रिपाठी एवं मंत्री श्री नाथू लाल परमार, रोजगार सहायक श्री प्रेम पाटीदार, जन अभियान परिषद के सचिव सदस्य एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, परामर्शदाता ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें