Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: जपं सीईओ ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, देखी व्यवस्थायें 

Aditi News Team

Thu, Aug 29, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर, जपं सीईओ ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, देखी व्यवस्थायें शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर अंचल के शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों के मद्देनजर जनपद पंचायत शाहनगर के सीईओ श्री रोहित मालवीय ने 29अगस्त गुरूवार को धौवापुरा पंचायत के शासकीय माध्यमिक शाला मरहा में निरीक्षण के दौरान छात्र - छात्राओ से रूबरू होकर उनके हाल चाल जाने एवं बच्चों का मनोबल एवं उत्साह बढाने को लेकर साथ मे बैठकर भोजन किया तत्पश्चात जनपद सीईओ श्री मालवीय ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से विद्यालय मे दर्ज संख्या के अधार पर अनुपस्थित बच्चों की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुये शिक्षकों को हिदायत देते हुये विद्यालय में छात्र दर संख्या बढाया जाने के विद्यालय प्राधानअध्यापक को निर्देश दिये साथ ही मीनू के अनुसार भोजन बनाये जाने एवं गैस सिलेंडर की बजाय चूल्हे से भोजन बनने, किचन में हमेशा साफ -सफाई स्वच्छ पेयजल के निर्देश स्व सहायता समूह के संचालक को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें