Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा

नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु मेहरा के निर्देशन पर

मुरैना में 4 दुकानों से 4.12 लाख का घी जब्त।

लगातार बारिश के कारण बरमान–तेंदूखेड़ा मार्ग स्थित पांडाझिर नाला में जलस्तर बढ़ गया है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित आवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की

: ज्वाईन डायरेक्टर शिक्षा शासकीय यशोदा बाई खितौला बाजार पहुंचे,छात्राओं से संवाद किया, शिक्षकों को निर्देश दिए

Aditi News Team

Fri, Apr 4, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  ज्वाईन डायरेक्टर शिक्षा शासकीय यशोदा बाई खितौला बाजार पहुंचे,छात्राओं से संवाद किया, शिक्षकों को निर्देश दिए सिहोरा।बुधवार को संभागीय कार्यालय से ज्वाइन डायरेक्टर प्राचीश जैन द्वारा शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाओं में जाकर मूल्यांकन किया कक्षाओं में जाने के बाद छात्रों की स्थिति एवं शिक्षक द्वारा उपयोग में लाए जा रहे टूल्स के कारण जे डी प्राचीश जैन बहुत खुश हुए।, शिक्षकों से शाला का परिणाम जानकर भी बहुत खुशी व्यक्त की। कक्षाओं में शैक्षणिक टूल्स का उपयोग किया जाना पाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि कक्षाओं में कोई भी पीरियड खाली ना रहे, स्कूल बिल्डिंग के लिए भी आगे बात करने के लिए कहा। जॉइंट डायरेक्टर प्राचीश जैन और आर एस ठाकुर ने प्राचार्य जे एल खांडे , प्राचार्य बी एस परस्ते कन्या शाला सिहोरा और सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग भी ली। शिक्षकों को शिक्षा का स्तर अच्छा बनाने दिशा निर्देश भी प्रदान किये। जिसमें जन शिक्षा केंद्र से प्राचार्य जे एल खांडे, प्रभारी बीआरसी बृजेश श्रीवास्तव, बी ए सी अश्वनी उपाध्याय, राकेश मिश्रा,जयप्रकाश तिवारी, एन के पटेल,अरविंद तिवारी, अक्षय चौदहा, बलराम बर्मन, श्रीमती संतोषी कोरी दीप्ति सिंह राजपूत, रोशनी चौरसिया रंजना चौरसिया, माधुरी उरमलिया, निधि तिवारी, अंजना खरे,रानू पटेल ,शोभना राजपूत, धनवंती जैसवानी, सरोज पटेल,मंजू दुबे, माया विश्वकर्मा, प्रियंका नायक, प्रीति श्रीवास्तव, योगेन्द्र मिश्रा, जनशिक्षक श्यामराव मांडेलकर उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें