Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Tue, Oct 22, 2024
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण  गाडरवारा गत दिवस स्थानीय शासकीय बीटीआई स्कूल का निरीक्षण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ प्राचीस जैन ने किया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि 9 वी के छात्रों के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारी बेहतर ढंग से कराएं l इसके अलावा 10 एवं 12 वी बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी पर भी विशेष फोकस करें l उन्होंने निरीक्षण के दौरान रसायन शास्त्र के नवाचारी शिक्षक के के राजोरिया द्वारा सुसज्जित प्रयोगशाला को देखा जहाँ श्री राजोरिया ने उनके द्वारा वहां कराई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी l श्री राजोरिया ने उन्हे आवर्त सारिणी, अम्ल क्षार के प्रयोगो सहित उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारो से अवगत कराया l इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि श्री राजोरिया द्वारा नवाचारों से सुसज्जित प्रयोगशाला अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सकती है। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता पटैल, राजेश दुबे, एसएन बसेड़िया, मलखान मेहरा, कमलेश गुप्ता,अलका कोरी, शिल्पी गुप्ता, ललित गिरदोनिया अर्पणा ब्राउन, बलिराम अहिरवार, प्रमोद राय, मनमोहन शर्मा,सुनीता शर्मा,रोहित वाल्मीक सहित स्टॉफ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें