Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: सालीचौका के श्रीनाथ पांडे बने सांख्यिकी मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारीःपूरे देश में 202 रेंक हासिल की,

Aditi News Team

Sun, Jul 27, 2025
सालीचौका के श्रीनाथ पांडे बने सांख्यिकी मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारीःपूरे देश में 202 रेंक हासिल की, रिपोर्टर अवधेश चौकसे सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिनांक 25/07/2025 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सालीचौका के गुप्ता मोहल्ला निवासी श्रीनाथ पांडे का चयन सांख्यिकी मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर हुआ, जो कि भारत सरकार में ग्रुप बी की पोस्ट है। श्रीनाथ पांडे ने इस परीक्षा में पूरे देश में 202 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। श्रीनाथ ने ये सफलता अपने दूसरे प्रयास में अर्जित की है। अपनी स्कूली शिक्षा सालीचौका के नालंदा विद्यापीठ से पूरी करने के बाद श्रीनाथ ने गाडरवाड़ा के पीजी कालेज से वाणिज्य में स्नातक किया। तत्पश्चात उन्होंने बरकतउल्लाह विश्विद्यालय से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत हिंदी साहित्य में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया, और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे। आर्थिक अभाव, पिता का साया बचपन में ही सिर से उठ जाना और मां का लकवाग्रस्त होना इन सब चुनौतियों ने श्रीनाथ का मनोबल तोड़ने का भरसक प्रयास किया लेकिन अपने जज्बे और जुझारू प्रवृति के कारण श्रीनाथ ने हिम्मत नहीं हारी और पूर्ण मनोयोग से तैयारी में लगे रहे और आज परिणामस्वरुप वो केंद्र सरकार में ग्रुप बी के पद पर चयनित हैं। संसाधनों की कमी के कारण श्रीनाथ पढ़ाई करने घर से बाहर नहीं जा सके, उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही रहकर अपने हौसले के दम पर अपनी तैयारी को धार दी। अदम्य संघर्ष, जीतोड़ मेहनत और अद्वितीय आशावाद की ये कहानी वाकई सिर्फ सालीचौका क्षेत्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।श्रीनाथ पांडे स्थानीय शंभू नारायण मिश्रा की बैटी भावना पांडे के पुत्र और गोपाल मिश्रा के भांजे हैं उनकी सफलता पर इष्ट मित्रों द्वारा शुभकामनाएं प्रेशित की जा रही हैं।

Tags :

जरूरी खबरें