Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: जिस प्रकार संत दादूदयाल जी के प्रवचन सुनकर अकबर ने गौहत्या बन्द की थी उसी प्रकार गौसेवकों का मान रखेंगे मोदी जी- स्वामी गोपालानंद सरस्वतती 

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
जिस प्रकार संत दादूदयाल जी के प्रवचन सुनकर अकबर ने गौहत्या बन्द की थी उसी प्रकार गौसेवकों का मान रखेंगे मोदी जी- स्वामी गोपालानंद सरस्वतती  सुसनेर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के उपसंहार उत्सव के सप्तम दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि गाय माता की सेवा पूरे संसार की सेवा है,इसलिए हमारे जीवन में हम गोव्रती बनकर निष्काम भाव से गो सेवा करें अर्थात हमारी गतिविधियों में गाय माता शामिल होना चाहिए यदि घर में गाय माता नहीं बांध सकते तो घर में गाय माता के चित्र को भी रख सकते हैं, और अब तो कलेंडर ही नहीं सिलेंडर भी गायमाता के गोमय से तैयार हो रहें है और आने वाले समय में हमारी स्पलेंडर भी गायमाता के गोमय से निर्मित गैस से चलेगी । स्वामीजी ने आगे बताया कि जिस प्रकार सन्त दादूदयाल जी के प्रवचन सुनकर अकबर गौ हत्या बंद कर सकता है तो फिर एक न एक दिन हम सभी गो भक्तों व गो सेवकों की बात मानकर प्रधानमंत्री मोदी जी भी गो हत्या बंद करेंगे ही । घर में कोई भी काम करो अथवा कोई मुहूर्त न हो तो उसका सीधा समाधान पहले अपनी मां व गोमाता को बताएं क्योंकि कोई भी मनुष्य मां की शरण में चला जाता है तो उसको कोई दु:ख नहीं आता है, इसलिए जीवन में अगर मंगल चाहते है तो हर शुभ कार्य में गोमाता को अपने जीवन में शामिल कर लीजिए हमेशा मंगल ही मंगल होगा । उपसंहार उत्सव में एक ही माता पिता श्रीमती जसोदा देवी एवं श्री केसर सिंह रावत के यहां जन्मी अष्ट कन्याओं का पूजन यज्ञ के मुख्य यजमान श्रीमती उमा जी, मनमोहन जी मिश्रा मुम्बई एवं धेनु धरती फाउंडेशन के अजीत जी शर्मा ने सभी कन्याओं के चरण धोकर उनकी विधिवत पूजन कर उनको मिठाई एवं द्रव्य दक्षिणा दी गई । उपसंहार उत्सव में राजस्थान के मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह जी कानावत ने बताया कि अगर मनुष्य निष्काम भाव से गो सेवा करें तो उसके फल भी बिना मांगे श्रेष्ठ मिलता है जिसका मैं जीता जागता उदाहरण हूं क्योंकि मैं विधायक की दौड़ में नहीं था बल्कि मैं तो दूसरे को टिकट दिलाने का प्रयत्न कर रहा था लेकिन भगवती गोमाता की कृपा से मुझे रात्रि 2 बजे जगाकर टिकट दिया जाता है। अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जेदिया ने बताया कि पूज्य महाराज जी भारत की प्रत्येक गोमाता कैसे सुखी रहें और हर सनातनी के हृदय में गोमाता की सेवा का भाव जगे उसके लिए निरन्तर अपना सर्वच्च अर्पण कर रहें है । अजमेर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुकेश कुंवर राठौड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में यह अभयारण्य स्वर्ग जैसा हो गया है और अभ्यारण्य में विराजित सभी गौमाताओं के दर्शन पाकर हमें गोलोक की अनुभूति हुई है अर्थात इस पुण्यधरा में साक्षात गोविन्द गोपाल विराजमान है जिनका दर्शन करने का हम सभी को शौभाग्य मिला है । उपसंहार उत्सव में उत्तरप्रदेश के क्षेत्र गोसेवा प्रमुख चंद्रशेखर , वृन्दावन वेलफेयर सोसायटी भोपाल की अध्यक्ष मीता नायर सहित मसूदा क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत,अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जेदिया एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुकेश कुंवर राठौड़, रणजीत सिंह जी चौहान जनपद अध्यक्ष गरोठ(मन्दसौर),शिवराज सिंह तंवर ढाबला गुजर,कमल सिंह चांदखेड़ी(मन्दसौर)आदि अतिथि उपस्थित रहें। स्वामीजी ने बताया कि उपसंहार उत्सव के तहत आगामी 09,10 , 11 अप्रैल को तीन दिवसीय गो आधारित कृषि का प्रशिक्षण वर्ग रहेगा जिसमें बंशी गिर गोशाला के गोपाल भाई सुथारिया सहित अनेक गो कृषि विषय के विद्वानों का मार्गदर्शन मिलेगा।   एक वर्षीय गोकृपा कथा के उपसंहार उत्सव के दिवस पर चुनरी यात्रा वीरेंद्र सिंह कानावत विधायक मसूदा(अजमेर),ओम प्रकाश वेदियां अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश कुंवर राठौड़,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर,अशोक साहू,,अमर सिंह राठौड़, कुशल सिंह राठौड़,संजय सिंह राठौड़,योगेश कुमार हेमावत,देवीलाल गुर्जर,हेमराज साहू, सम्पतराज जांगिड़ जालीया ,मुकेश लोहार जालियां,राजकुमार पुरी,सीमा पुरी बेगलियावास,लक्ष्मण माडसाहब,, विरु भैया रामगढ़,विष्णु सोनी विजयनगर,भगवान वैष्णव कराटी,दीपक माली,मीता नायर अध्यक्ष,वृन्दावन वेलफेयर सोसायटी भोपाल,चंद्रशेखर क्षेत्र गो सेवा प्रमुख उत्तरप्रदेश,लक्षानंद जी बावजी अल्हेड़ (मनासा) के शिष्यों अर्जुन पाटीदार अल्हेड़, नवींन पाटीदार खजुरी, पवन पाटीदार, बोरदा, कमलेश पाटीदार गुराडिया नृसिंह एवं इंदौर की मातृशक्ति एवं बड़ा फर्सुलिया सुसनेर के सभी ग्रामवासियों ने सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।  

Tags :

जरूरी खबरें