Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: Kalki 2898 AD फ़िल्म समीक्षा 

Aditi News Team

Sun, Jun 30, 2024
हर्षित शर्मा  Kalki 2898 AD फ़िल्म समीक्षा  डायरेक्टर नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 600 करोड़ की यह फ़िल्म किसी भी मायने में हॉलीवुड की फ़िल्म से कम नहीं है । पुराणों के तथ्यों को गहन अध्ययन के बाद भविष्य के काल खंड से जोड़कर जिस तरह से दिखाया जा रहा है यह अपने आप मे अनोख है । 900 साल बाद प्रथ्वी पर जब गंगा में एक बूंद पानी नहीं बचेगा तब के हालातों को दर्शाया गया है ।। बिना जल के भविष्य की काशी ,और अदृश्य चमत्कारों से भरे शहर संभाला जहाँ होगा कल्कि अवतार का जन्म उसे भी काफी हद तक बेहतरीन बारीकी से दिखाया गया । अश्वत्थामा के किरदार को शायद जी अमिताभ बच्चन से बेहतर इस दुनिया मे निभा सकता था ।उनके पर्दे पर आते ही पूरा हॉल जोरदार तालियों और सीटियों से गूंज उठता है। जिस तरह रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार में दारा सिंह अमर हो गए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह पीढ़ी अश्वत्थामा का नाम जब भी सुनेगी अमिताभ बच्चन का 8 फुट का किरदार उनकी आंखों के सामने होगा ।। फ़िल्म के मुख्य पात्र भैरव जिसमें सुपरस्टार प्रभास ने शानदार अभिनय किया है शुरुआत में उनका किरदार मार्वल की गार्डियन ऑफ था गैलेक्सी के स्टार लार्ड की तरह मस्त मौला समझ आता है पर इंटरवल के बाद असली जान आती है उनके किरदार में।। सुप्रीम यसकिन के चंद मिनट के अपने पात्र में ही कमल हसन ने बता दिया क्यों वह मेगा स्टार है ।। बंगाली अभिनेता शाश्वत चटर्जी "मानस" के किरदार के साथ बखूभी इंसाफ करते नज़र आए । वही दीपिका पादुकोण ने सुमती का किरदार में उम्दा काम किया। डायरेक्टर नाग अश्विन की रिसर्च को पर्दे पर देखा जा सकता है । Kalki सिनेमेटिव यूनिवर्स की शुरूआत इस फ़िल्म के साथ हो चुकी है आने वाले समय मे इस कहानी को और आगे बढ़ाया जाएगा ।। मल्टी स्टार से भरी इस फ़िल्म में कई और कलाकरों की छोटी छोटी झलक बीच बीच मे आपको दिखेगी । माइथोलॉजी , फिक्शन, एक्शन, ड्रामा, इमोशन सब कुछ का निचोड़ है यह 600 करोड़ की फ़िल्म ।अंत मे यही कहूंगा आदिपुरुष वाले ओम राउत को इस फ़िल्म से सीखने के लिए बहुत कुछ है ।। अगर आपने नही देखी तो जरूर जाइये क्योंकि यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।।

Tags :

जरूरी खबरें