Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में माटी गणेश, सिद्ध गणेश पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित हो रही

Aditi News Team

Fri, Aug 22, 2025
पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में माटी गणेश, सिद्ध गणेश पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित हो रही विकासखंड चीचली में आयोजित की कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, विद्यार्थी व आम नागरिक हुए शामिल राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण की सुरक्षा व शुद्धता को लेकर मप्र जनअभियान परिषद द्वारा माटी गणेश, सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशालाएं सह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं सह प्रशिक्षण में परिषद की विभिन्न संस्थाएं, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हो रहे हैं।   मप्र जनअभियान परिषद विकासखंड चीचली द्वारा जनपद पंचायत चीचली के सभागार में माटी गणेश, सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री मुकेश मरैया, श्री अनुज प्रताप सिंह, मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा, श्री नरेश कौरव, श्री केएल साहू, श्रीमती नीरू राजपूत, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, विकासखंड चीचली के अंतर्गत आने वाली नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के मेंटर्स व विद्यार्थी, माटी कला से जुड़े कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने सहभागिता की।   अतिथियों ने कहा कि माटी गणेश, सिद्ध गणेश यह अभियान राज्य शासन के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश के गांव- गांव, सेक्टर स्तर व विकासखंड स्तर पर कार्यशालाएं सह प्रशिक्षण आयोजित कर शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश जी की मूर्ति बनाकर स्थापित करने के लिए है। पर्यावरण की सुरक्षा व शुद्धता को ध्यान में रखकर जनअभियान परिषद द्वारा लगातार कार्यशालाएं आयोजित कर रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों तक अपनी जमीन की मिट्टी- अपने गणेश यह विचार व्यक्त कर लोगों को मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे विराजित किए गए मिट्टी से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के समय किसी भी प्रकार का जल प्रदूषित न हो।   प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उपरांत विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री शर्मा ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और मिट्टी गणेश निर्माण कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें