हेरोइन के ‘कारखाने’ पर रोहिणी पुलिस का धावा : जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया
हेरोइन के ‘कारखाने’ पर रोहिणी पुलिस का धावा
जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया
रोहिणी पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 7.577 किलो हेरोइन, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 53.5 करोड़ बरामद हुई।
बरेली में चल रहे कथित हेरोइन निर्माण केंद्र पर छापेमारी कर 6.275 किलो तैयार हेरोइन, सोडियम, एसिटिक एनहाइड्राइड, गैस सिलेंडर, मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत निर्माण का सामान जब्त किया गया। 2 SUV और एक रॉयल एनफील्ड भी पुलिस के कब्जे में।यह कार्रवाई डीसीपी शशांक जायसवाल की निगरानी में निरीक्षक संदीप गोदारा के नेतृत्व में और एसीपी अजमेर सिंह की देखरेख हुई।
Tags :
बड़ी खबर
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
रोहिणी पुलिस
एडिशनल डीसीपी तनुश्री