Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: जबलपुर पुलिस परिवार के आरक्षक सतीष तिवारी की पुत्री कु. शिवानी तिवारी का संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयन होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने बधाई देते हुये दी शुभकामना

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
जबलपुर पुलिस परिवार के आरक्षक सतीष तिवारी की पुत्री कु. शिवानी तिवारी का संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयन होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने बधाई देते हुये दी शुभकामना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम में जबलपुर निवासी कु. शिवानी तिवारी ने 294 रैंक प्राप्त किया है। कु. शिवानी तिवारी के पिता सतीष तिवारी थाना विजय नगर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। शिवानी ने स्कूली शिक्षा सेन्ट एलायशिस स्कूल से तथा स्नातक की पढाई माता गुजरी कालेज से की तथा सेल्फ स्टडी कर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करते हुये सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा कु. शिवानी तिवारी को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान एवं साक्षात्कार हेेतु मार्गदर्शन दिया गया था। यूपीएससी में चयनित होने पर आज दिनॉक 22-4-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी विजय नगर श्री वीरेन्द्र सिंह पवार की उपस्थिति में कु. शिवानी तिवारी के पिता आरक्षक सतीष तिवारी को पुष्पगुच्छ देते हुये सम्मानित करते हुये जबलपुर पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से शुभकामना दी तथा यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुये कहा कि दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने कु. शिवानी तिवारी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है। यह सफलता कु. शिवानी तिवारी एवं शिवानी के परिवार के अटूट समर्पण और प्रयास का परिणाम है।

Tags :

जरूरी खबरें