Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: सिहोरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा समिति ने ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Wed, Jun 11, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  सिहोरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा समिति ने ज्ञापन सौंपा सिहोरा, 11 जून 2025,लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के नेतृत्व में आज सिहोरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे महाप्रबंधक जबलपुर मंडल को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन समिति के सदस्य अनिल जैन और के के कुररिया,मोहन सोंधिया द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें "सिहोरा रोड" रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सिहोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ यह स्टेशन तीन विधानसभा और चार विकासखण्ड मझौली,ढीमरखेड़ा,बहोरीबंद के लाखों यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।और साथ ही रेल यात्रा और छात्रों की उच्च शिक्षा हेतु जबलपुर-कटनी जाने का भी एक मात्र पहुँच वाला स्टेशन है।स्थानीय नागरिकों की मांग को देखते हुए, समिति ने निम्न ट्रेनों के ‘सिहोरा रोड’ स्टेशन पर नियमित ठहराव की मांग की,शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस (11202/11201),महानगरी एक्सप्रेस (22178/22179),रीवा इतवारी एक्सप्रेस (11754/11753),जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस (02191/02192),वेरावल एक्सप्रेस (11466/11465),पवन एक्सप्रेस (11062/11061)अनिल जैन ने कहा कि “यदि इस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो समिति चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन के साथ समिति ने रेलवे प्रशासन से यह अपेक्षा जताई कि आम जनता की सहूलियत के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाए।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अन्य सदस्य मोहन सोंधिया,विकाश दुबे,मानस तिवारी,संतोष पांडे,अमित बख्शी आदि के साथ सामजिक कार्यकर्ता अरुण जैन और मुकेश चौदह ने भी ज्ञापन दिया।

Tags :

जरूरी खबरें