Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

उच्चतम न्यायालय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शासकीय भूमि , चरनोई भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए

गाडरवारा में बच्चों एवं महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक गेम एवं फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

गाडरवारा में शराब ऑफर को लेकर उठे सवाल,नशामुक्ति अभियान के बीच शराब बिक्री की कथित विशेष योजना पर सवाल,

67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

: भटेरा में शेर ने गाय को बनाया अपना निशाना 

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
भटेरा में जंगली शेर ने गाय को बनाया अपना निशाना  गाडरवारा । पलोहा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटेरा में गुरुवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात्रि शेर ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है । जिस गाय को शिकार बनाया गया है वह ग्राम भटेरा के लाल साहब लोधी की गाय थी तथा उनका घर ग्राम के नजदीक ही बना हुआ है । शेर द्वारा उक्त गाय को काफी दूरी तक घसीटा गया है । सूचना मिलते ही आज वन विभाग की टीम ग्राम भटेरा पहुंच गई है तथा उन्होंने शेर के निशान मिलने की पुष्टि भी की है इस घटना के पश्चात आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुरी तरह से भय व्याप्त है तथा लोगों को समझाश दी जा रही है कि अपने खेती संबंधी कार्यों हेतु विशेष सतर्कता के साथ घर से बाहर निकले । हालांकि वन विभाग की टीम ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं अन्य लोगों के साथ पूरी मेहनत के साथ इसकी खोजबीन में लगी हुई है परंतु अभी इसका कुछ पता नहीं चला है ।

Tags :

जरूरी खबरें