Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव दीपावली पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sat, Oct 26, 2024
कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव दीपावली पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा निर्वाण लाडू धूमधाम से चढ़ाया जाएगा कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव 1 नवंबर दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। 31 अक्टूबर को रात्रि में मानस्तंभ परिसर में दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। भगवान महावीर निर्वाणोत्सव दीपावली पर्व पर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के संयोजन हेतु समिति का गठन कर विभिन्न समिति संयोजक प्रभारी बनाए गए हैं। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें