Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: गाडरवारा में भगवान सहस्त्रबाहु की मनाई जयंती

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई गई  गाडरवारा। कलचुरी कलार वंश के आराध्य भगवान् श्री कार्तवीर्य सहस्रार्जुन जी का जन्म दिवस कार्तिक शुक्ल सप्तमी को मनाया जाता आ रहा है। इसी क्रम स्थानीय कलचुरी कलार समाज द्वारा झंडा चौक और रेलवे स्टेशन पर भगवान श्री की पूजा अर्चना के साथ जन्मदिन मनाया। और शासकीय सिविल अस्पताल में मानव सेवा संघ की सहभागिता में पीड़ित मरीजों एवं परिजनों के लिए खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलचुरी कलार समाज के पदाधिकारी एवं बंधु उपस्थित रहे। साथ ही युवा मंडल जिलाध्यक्ष आशीष राय ने बताया कि जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे एवं संयोजक किशोर राय के नेतृत्व में 10 नवम्बर को जिला स्तरीय जन्मोत्सव का आयोजन सुखदेव भवन में निर्धारित है। जिसमें राष्ट्रीय संतो एवं राष्ट्रीय स्वजतीय समाजसेवी की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा स्थानीय पलोटन गंज से प्रारंभ होकर शक्ति चौक,झंडा चौक,पुरानी गल्ला मंडी होते हुए सुखदेव भवन में सम्पन्न होगी। शाम 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही नगर अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने जिले के समस्त कलचुरी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें