: नरसिंहपुर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश
नरसिंहपुर।प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिन चिन्हित क्षेत्रों में जनमन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं उसके आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवायें जायें।क्योंकि आधार लिंक होने पर विभिन्न संचालित योजनाओं का उन्हें प्राप्त हो पाएगा।इन कैंपों की सूचना स्थानीय स्तर पर लोगों तक प्रदान की जाये जिससे वे इन कैंपों में आकर लाभ ले सकें। यह निर्देशित कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक में दिये।
बैठक में उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी यह सुनिश्चित करवायें कि जन मन योजना के तहत जो जनजातीय समुदाय अभी शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित है उन्हें इसमें शामिल किया जाये।इन कैंपों में विशेष तौर पर स्कूल शिक्षा,महिला एवं बाल विकास व कृषि विभाग के अन्तर्गत आने वाले लोगों को शामिल करने पर ज़ोर देना है। विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र, आधार मिसमैच आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ज़िला शिक्षा अधिकारी अगली टीएल बैठक में प्रस्तुत करेंगे।साथ ही स्कूल विभाग का अमला यह भी सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण हो।
समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार अपने अपने क्षेत्र में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्र छात्राओं के हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे।इसमें उनके लिए भोजन, पानी, रहने, बिस्तर एवं छात्रावास तक पहुँचने के मार्ग की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेंगे। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग यह भी बतायेंगे कि किस छात्रावास को शासन द्वारा कितनी राशि प्रदान की गई है।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने शासन की महत्वाकांक्षी राजस्व महाअभियान 2.0 की चर्चा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में राजस्व अभिलेख दुरुस्ती एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करें। खाद्य विभाग द्वारा विकासखंड वार प्रतिमाह खाद्यान वितरण की जानकारी बैठक में ली। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों की ई केवायसी के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी बैठक में दिये। खाद्य आपूर्ति अधिकारी द्वारा जिन राशन दुकानों से खाद्यान का वितरण प्रारंभ नहीं हुआ है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।शासकीय भवनों में संचालित विभिन्न कार्यालयों जिनकी स्थिति जर्जर हो चुकी है इनका निरीक्षण लोक निर्माण विभाग द्वारा कर डिस्मेटल किए जाने योग्य भवनों को एक सप्ताह के भीतर डिस्मेंटल कर जानकारी देंगे।
विभाग प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि जिन कार्यालयों का स्टाफ सेवानिवृत्त होने वाला हो उनके पेंशन आदि प्रकरण समय पर तैयार किए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।विभाग प्रमुख इसे गंभीरता से लें।
बैठक में कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले ने जून माह में सीएम हेल्पलाइन में विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन विभागों की ग्रेडिंग सी और डी में है वे अपनी ग्रेडिंग को बेहतर करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दलिप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव सहित समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी मौजूद थे
डाइट परिसर में 47 पौधों का हुआ रोपण
नरसिंहपुर।"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में डाइट परिसर नरसिंहपुर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम सीएमसीएलडीपी के छात्रों ने आम, जामुन, नीम व अशोक के 47 पौधे रोपे। रोपे गये सभी पौधों को वायुदूत एप पर अपलोड किये गये।
जेईई और नीट की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक
नरसिंहपुर।स्थानीय शासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की पहल पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विगत 8 जून से जेईई व नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रतिभावान बच्चे अपनी कक्षाओं में अध्ययन के साथ- साथ नि:शुल्क कोचिंग से उक्त परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने नि:शुल्क कोचिंग में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने शाला प्रचार्यों को चिन्हित बच्चों को नियमित भेजने के निर्देश दिये। साथ ही विषय नोडल शिक्षकों को सप्ताह में एक दिन टेस्ट लेकर उनकी गलतियों को सुधारने के निर्देश दिये। सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव द्वारा अभिभावकों से चर्चा करके इन परीक्षाओं के महत्व व अन्य जानकारी पर बल दिया। जिला प्रशासन की ओर से तैयारी के लिए पुस्तकें व सॉफ्ट मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर श्री जीएस पटैल ने अभी तक की प्रगति से अवगत कराया गया।
बैठक में प्राचार्य नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री एके चौबे, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसा पाला श्री आरके श्रीवास्तव, श्री दीपक अग्निहोत्री, श्री आरएन रावत, श्रीमती शुभावना पांडेय और अन्य शिक्षक मौजूद थे।
आयुष विभाग द्वारा मलेरियारोधी दवाइयों का कराया जा रहा वितरण
नरसिंहपुर। राज्य शासन के आयुष विभाग के निर्देशानुसार आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जिले के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क गांव में आयुष मलेरिया अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वे मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। घर के कूलर, पुराने पड़े टायर आदि में पानी जमा न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, पानी के गड्ढे में केरोसिन या टिनोंफोर्स डालें, नीम का धुआं करें, फुल बाहों के कपड़े पहने, बुखार आने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह लें। दवाई का वितरण आयुष चिकित्सक आयुष कंपाउंडर आयुष महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आयुष दवा साज योग शिक्षक एवं सहायक के माध्यम से किया जा रहा है।
होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ- 200 की 6- 6 गोली मलेरिया से प्रभावित परिवार के प्रत्येक सदस्य को खिलाई जायेगी। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन पांडे ने बताया कि हौम्योपैथिक औषधि के सेवन करते समय मुख को साफ रखें, दवाई खाने के 15 मिनिट पहले एवं बाद में कोई भी चीज न खाएं, दवाई को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, दवाई खुशबूदार चीजों से दूर रखें, दवाई को फाइल्स के ढक्कन या चम्मच में लेकर सेवन करें, दवाई का सेवन हौम्योपैथिक चिकित्सक की सलाह से करें, मलेरिया के लक्षण बुखार आना, सर दर्द होना, उल्टी होना, ठंड लगना, चक्कर आना व थकान लगना बचाव के उपाय बताए गए। आयुष चिकित्सालय झिरना रोड डेडवारा, आयुष विंग नरसिंहपुर, सभी ब्लॉक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा प्रतिदिन दवाई का वितरण किया जा रहा है।
जिले में अब तक 325 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर, 22 जुलाई 2024. नरसिंहपुर जिले में एक जून से 22 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 325.6 मिमी अर्थात 12.81 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 22 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 68.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 106 मिमी, गाडरवारा में 94 मिमी, गोटेगांव में 76 मिमी, करेली में 45 मिमी वर्षा और तेंदूखेड़ा में 22 मिमी वर्षा आंकी गई है।
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 315 मिमी, गाडरवारा में 411 मिमी, गोटेगांव में 348 मिमी, करेली में 208 और तेन्दूखेड़ा में 346 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 596 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 672 मिमी, गाडरवारा में 644 मिमी, गोटेगांव में 442 मिमी, करेली में 679 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 543 मिमी वर्षा हुई थी।
जन मन शिविर का आयोजन
नरसिंहपुर।प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजाति के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किये जाने के लिए पंचायत भिलमाढाना के ग्रामों के लिए जनमन शिविर छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत भवन चिलक में रखा गया है। ये शिविर 23, 24, 26 व 27 जुलाई को आयोजित किये जायेंगे। संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी नियत समय प्रात: 10 बजे शिविर में ऐसे हितग्राहियों जिन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें उक्त शिविर में अनिवार्यत: उपस्थित करायेंगे। शिविर में बैठक व्यवस्था, पेयजल व विद्युत आदि की व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई चीचली ने दी है।
जेईई और नीट की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक
नरसिंहपुर।स्थानीय शासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की पहल पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विगत 8 जून से जेईई व नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रतिभावान बच्चे अपनी कक्षाओं में अध्ययन के साथ- साथ नि:शुल्क कोचिंग से उक्त परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने नि:शुल्क कोचिंग में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने शाला प्रचार्यों को चिन्हित बच्चों को नियमित भेजने के निर्देश दिये। साथ ही विषय नोडल शिक्षकों को सप्ताह में एक दिन टेस्ट लेकर उनकी गलतियों को सुधारने के निर्देश दिये। सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव द्वारा अभिभावकों से चर्चा करके इन परीक्षाओं के महत्व व अन्य जानकारी पर बल दिया। जिला प्रशासन की ओर से तैयारी के लिए पुस्तकें व सॉफ्ट मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर श्री जीएस पटैल ने अभी तक की प्रगति से अवगत कराया गया।
बैठक में प्राचार्य नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री एके चौबे, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसा पाला श्री आरके श्रीवास्तव, श्री दीपक अग्निहोत्री, श्री आरएन रावत, श्रीमती शुभावना पांडेय और अन्य शिक्षक मौजूद थे।
आयुष विभाग द्वारा मलेरियारोधी दवाइयों का कराया जा रहा वितरण
नरसिंहपुर। राज्य शासन के आयुष विभाग के निर्देशानुसार आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जिले के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क गांव में आयुष मलेरिया अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वे मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। घर के कूलर, पुराने पड़े टायर आदि में पानी जमा न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, पानी के गड्ढे में केरोसिन या टिनोंफोर्स डालें, नीम का धुआं करें, फुल बाहों के कपड़े पहने, बुखार आने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह लें। दवाई का वितरण आयुष चिकित्सक आयुष कंपाउंडर आयुष महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आयुष दवा साज योग शिक्षक एवं सहायक के माध्यम से किया जा रहा है।
होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ- 200 की 6- 6 गोली मलेरिया से प्रभावित परिवार के प्रत्येक सदस्य को खिलाई जायेगी। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन पांडे ने बताया कि हौम्योपैथिक औषधि के सेवन करते समय मुख को साफ रखें, दवाई खाने के 15 मिनिट पहले एवं बाद में कोई भी चीज न खाएं, दवाई को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, दवाई खुशबूदार चीजों से दूर रखें, दवाई को फाइल्स के ढक्कन या चम्मच में लेकर सेवन करें, दवाई का सेवन हौम्योपैथिक चिकित्सक की सलाह से करें, मलेरिया के लक्षण बुखार आना, सर दर्द होना, उल्टी होना, ठंड लगना, चक्कर आना व थकान लगना बचाव के उपाय बताए गए। आयुष चिकित्सालय झिरना रोड डेडवारा, आयुष विंग नरसिंहपुर, सभी ब्लॉक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा प्रतिदिन दवाई का वितरण किया जा रहा है।
जिले में अब तक 325 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर, 22 जुलाई 2024. नरसिंहपुर जिले में एक जून से 22 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 325.6 मिमी अर्थात 12.81 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 22 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 68.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 106 मिमी, गाडरवारा में 94 मिमी, गोटेगांव में 76 मिमी, करेली में 45 मिमी वर्षा और तेंदूखेड़ा में 22 मिमी वर्षा आंकी गई है।
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 315 मिमी, गाडरवारा में 411 मिमी, गोटेगांव में 348 मिमी, करेली में 208 और तेन्दूखेड़ा में 346 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 596 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 672 मिमी, गाडरवारा में 644 मिमी, गोटेगांव में 442 मिमी, करेली में 679 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 543 मिमी वर्षा हुई थी।
जन मन शिविर का आयोजन
नरसिंहपुर।प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजाति के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किये जाने के लिए पंचायत भिलमाढाना के ग्रामों के लिए जनमन शिविर छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत भवन चिलक में रखा गया है। ये शिविर 23, 24, 26 व 27 जुलाई को आयोजित किये जायेंगे। संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी नियत समय प्रात: 10 बजे शिविर में ऐसे हितग्राहियों जिन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें उक्त शिविर में अनिवार्यत: उपस्थित करायेंगे। शिविर में बैठक व्यवस्था, पेयजल व विद्युत आदि की व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई चीचली ने दी है।Tags :