Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार

Aditi News Team

Wed, Jul 31, 2024
कलेक्टर एवं एसपी ने किया नर्मदा नदी घाटों का निरीक्षण https://youtu.be/6Dtrmuty0EE?si=DnLeKUzxC_LNv9yY नरसिंहपुर।कलेक्टर शीतला पटले और एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को नर्मदा नदी तट बरमान, हीरापुर और ककराघाट का निरीक्षण किया।विदित है कि ज़िले में हुई अतिवर्षा एवं सोमवार को नर्मदा नदी के बरगी डैम में जल निकासी के लिए 7 गेट खोले गए थे जिससे नदी के सभी तटों पर जलस्तर बढ़ गया है।   घाटों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नर्मदा नदी जल प्रवाह अधिक होने के कारण तटवर्ती इलाक़े में होमगार्ड,पुलिस,राजस्व एवं पंचायत विभाग का अमला चौबीस घंटे निगरानी रखें।इसके लिए टीम तैयार कर ली जाये। नाव एवं बोट संचालकों को सख़्त हिदायत दी जायें कि बड़े हुए जल स्तर में किसी भी प्रकार से नौका विहार नहीं हो। तटों के समीप बोर्ड एवं संकेतक भी लगवाए जाये जिससे लोग सतर्क रहें।   लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। हर स्थिति में स्थानीय प्रशासनिक अमला वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रहें और हर एक गतिविधि की जानकारी दें। इस दौरान एसडीएम श्रीमती संघमित्रा गौतम,तहसीलदार श्री नीरज तखरिया,नायब तहसीलदार श्री पारस मिश्रा एवं श्री विक्रम ठाकुर मौजूद थे। जनसुनवाई में आये 119 आवेदन नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 30 जुलाई को जिले के विभिन्न स्थानों पहुंचे लोगों ने सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार और अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। इस दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 119 आवेदन आये। जिले में अब तक 531 मिमी वर्षा दर्ज नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 30 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 531 मिमी अर्थात 20.91 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 30 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 20.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 8 मिमी, गाडरवारा में 16 मिमी, करेली में 73 मिमी वर्षा और तेंदूखेड़ा में 4 मिमी वर्षा आंकी गई है।   अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 489 मिमी, गाडरवारा में 597 मिमी, गोटेगांव में 657 मिमी, करेली में 437 और तेन्दूखेड़ा में 475 मिमी वर्षा आंकी गई है।   इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 678 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 779 मिमी, गाडरवारा में 704 मिमी, गोटेगांव में 448 मिमी, करेली में 847 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 613 मिमी वर्षा हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें