Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार,मृदा परीक्षण का कार्य कृषि विभाग के अमले द्वारा,बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव की पूर्व तैयारियों की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Wed, May 22, 2024

मृदा परीक्षण का कार्य कृषि विभाग के अमले द्वारा

नरसिंहपुर।जिले में कृषि विभाग की स्वाइल हेल्थ फर्टीलिटी योजना के अंतर्गत किसानों के खेत से मृदा के नमूना लेने और मृदा परीक्षण के संबंध में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

      उल्लेखनीय है कि विभिन्न फसलों में उर्वरकों के लगातार असंतुलित मात्रा में उपयोग से मृदा की गुणवत्ता‍ प्रभावित हुई है। मृदा में सूक्ष्‍म तत्वों के स्तर का पता, मिट्टी की जांच के बाद ही लगाया जा सकता है।

      उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि जिले की मृदा में स्वाइल मैप के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्व आयरन, जिंक एवं सल्फर की कमी पाई गई है। इनकी पूर्ति के लिए किसान बेहतर फसल उत्पादन के लिए अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर स्वाइल एप के माध्यम से मिट्टी नमूना की जांच कराएं। उन्हें मिट्टी नमूना के विशलेषण उपरांत स्वाइल हेल्थ कार्ड प्रदाय किया जा सके। मिट्टी की जांच के बिना उर्वरकों का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के दवा के प्रयोग करने जैसा है। गर्मी के मौसम में खेत खाली होते ही मिट्टी की जॉंच करायें, मिट्टी का नमूना लेने के लिए यह सही समय है। मृदा जागरूकता अभियान के तहत विकासखंड चीचली के ग्राम जमाड़ा के कृषकों के यहां से मिट्टी नमूना एकत्रीकरण किये गये है।

      किसानों से अपील की गई है कि समय का सदुपयोग करते हुए मिट्टी नमूना देकर नि:शुल्क परीक्षण कराएं। किसान स्वाइल हेल्थ कार्ड की अनुसंशा के आधार पर फसलों में संतुलित मात्रा का उपयोग कर फसल का उत्पादन एवं गुणवत्ता बढाएं।

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव की पूर्व तैयारियों की बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर, 22 मई 2024. बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव की पूर्व तैयारियों संबंधी जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव की सभी तैयारियां पहले से ही पुख्ता कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नागेन्द्र पटेरिया, सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, एसडीओपी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि बाढ़ आपदा संवेदनशील क्षेत्रों का आंकलन कर लिया जाये। इस संबंध में निर्देश दिये गये कि ऐसी नदियां नर्मदा एवं उसके किनारे पर जिनमें जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ आती है या बाढ़ की संभावना रहती है, तो इसकी पूर्व से ही चेतावनी जारी करने के साथ ही खतरे के जल स्तर का चिन्हांकित करें। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष तैयार करने, प्राकृतिक जलाशय एवं जल निकास के लिये नालियों की बारिश पूर्व सफाई, जलाशयों के किनारे अतिक्रमण हटाने, तटबंधों का सुदृढ़ीकरण करने, बाढ़ की पूर्व सूचना की व्यवस्था करने और आपातकालीन कार्यवाही के लिये आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव, समन्वय, आवश्यक वस्तुओं का भंडारण, दवाई व चिकित्सक दल, पशु चिकित्सा सेवायें, स्वास्थ्य व स्वच्छता, पेयजल, अस्थायी शिविर, अतिरिक्त खाद्यान्न की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशीलता के साथ इस दिशा में कार्य करें। बाढ़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों के साथ ही जनजागृति अभियान चलाकर लोगों को बाढ़ से बचने की जानकारी दें। सभी महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर व मोबाईल नंबर की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण केन्द्र के साथ साझा करें। जिले में बाढ़ की पूर्व सूचना एवं प्रचार-प्रसार की सुव्यवस्थित प्रणाली बनाकर उसे सुदृढ़ कर लें। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुभाग स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित करने और शहरी क्षेत्र का बाढ़ आपदा प्रबंधन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बरगी बांध से पानी छोड़ने की सूचना त्वरित गति से साझा करने की व्यवस्था रहे। बारिश के पूर्व सभी सड़कों की आवश्यक मरम्मत, निर्माणाधीन सड़कों का समुचित डायवर्सन, समुचित बोर्ड्स, बाढ़ संभावित ग्रामों और पहुंचविहीन ग्रामों में अग्रिम राशन, जर्जर भवनों का चिन्हांकन, नाला- नालियों की सफाई, पशुओं का टीकाकरण, चारा-भूसे की पर्याप्त उपलब्धता, क्लोरिनेशन, रेस्क्यू स्थल मैपिंग, बाढ़ बचाव सामग्री एवं आवश्यक उपकरणों, लाइफ जैकेट, होमगार्ड तैराकों की व्यवस्था, प्राइवेट रिसोर्स मैपिंग आदि सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाये जाये। साथ ही जलाशयों से जल छोड़ने के पूर्व इस आशय का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने और बाढ़ आपदा के नियंत्रण के लिये जिला, तहसील व ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को सक्रिय कर प्रभावित स्थलों पर साईनेज लगाने के निर्देश भी दिये गये। पुल- पुलिया पर जल स्तर अधिक होने पर आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रहे। मच्छरों को अपने आसपास पनपने न दें बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्षा के दौरान डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि बीमारियां मच्छर के काटने से होती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर को आपके घर में या आसपास पैदा ना होने दें। डेंगू फैलाने वाली एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं और यह दिन के समय काटता है। 1. छत एवं घर के आस-पास अनुपयोगी सामग्री में पानी जमा न होने दें। 2. सप्ताह में एक बार अपनी टीन, डब्बा व बाल्टी आदि का पानी खाली कर दें। दोबारा उपयोग करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से सुखाएं। 3. टायरों आदि में पानी जमाव नहीं हो। 4. पानी के बर्तन, टंकियों आदि को ढंक कर रखें। 5. हेंडपंप के आसपास पानी एकत्र न होने दें। 6. घर के आसपास के गड्ढों को मिट्टी से भर दें। 7. पानी भरे रहने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन का तेल डालें। मच्छर के लार्वा को नष्टीकरण से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव किया जा सकता है

राजनैतिक दलों को मतगणना की प्रक्रिया से कराया रूबरू

नरसिंहपुर। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतगणना 4 जून को कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में होगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मतगणना की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

      बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, राजनैतिक दलों से प्रतिनिधि के तौर पर श्री अमितेन्द्र नारोलिया, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री हरगोविंद सिंह, श्री अंकित चौधरी, श्री झब्बूलाल अहिरवार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

      बैठक में मास्टर ट्रेनर डॉ चंद्रशेखर राजहंस ने बताया कि मतगणना स्थल पर कुल 66 गणना टेबल लगाई जायेंगी। गोटेगांव के लिए 17, नरसिंहपुर के लिए 18, तेंदूखेड़ा के लिए 15 व गाडरवारा के लिए 16 गणना टेबल लगाई जायेंगी। इसके अलावा गोटेगांव के लिए 17, नरसिंहपुर के लिए 18, तेंदूखेड़ा के लिए 15 व गाडरवारा के लिए 16 सहित कुल 66 टेबलवार माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किये जायेंगे।

      मतगणना एजेंट्स एवं कर्मचारी के मतगणना कक्ष में प्रवेश करने से पहले सामान्य निर्देश के बारे में बताया गया। उन्हें निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र साथ में रखना होगा। मतगणना के दिन सुबह 6 बजे मतगणना केन्द्र पर निर्धारित काउंटर पर पहुंचना होगा। बैठक में गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें