Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार,परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली विभागीय बैठक

Aditi News Team

Sat, Jul 27, 2024
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली विभागीय बैठक नरसिंहपुर,।प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग, परिवहन एवं अन्य विभागों की विस्तार से समीक्षा की। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, पूर्व विधायक गाडरवारा श्रीमती साधना स्थापक, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।   बैठक में मंत्री श्री सिंह ने समग्र शिक्षा पोर्टल पर वर्ष 2023- 24 एवं 2024- 25 में मैप छात्रों की विकासखंडवार जानकारी, कक्षा पहली से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रवेश एवं उनकी उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यालयों में शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा भी इस दौरान करते हुए उन्होंने कहा कि बीईओ एवं बीआरसी द्वारा जुलाई माह तक कितने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इसकी पूरी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को प्रस्तुत की जाये। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर तत्काल सख्ती से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। हायर सेकेंडरी स्कूलों में आईसीटी लैब भी संचालित की जा रही है। इन लैब की सूची भी जनप्रतिनिधियों को प्रदान की जाये।   मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले के कक्षा 8 वीं तक के निजी स्कूलों को विगत एक वर्ष में जो मान्यता दी गई है, उनमें राज्य शासन द्वारा निर्धारित मान्यता के मापदंडों का परीक्षण करें। इन स्कूलों का मौके पर जाकर फिजिकल वैरीफिकेशन करवायें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार ने बताया कि जिले में सीएम राइज स्कूल के शाला भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पर मंत्री श्री सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि इन शाला भवनों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्धारित की गई समयावधि में ही किये जायें। बैठक में सीएम राइज स्कूल डोभी और करेली के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश पीआईयू विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की समय अवधि किसी भी स्थिति में नहीं बढ़ाई जायेगी, इसके लिए संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट रूप से निर्देश देकर ताकीद किया जाये। जिले में बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षकों की रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का पुनरीक्षण जिला पंचायत सीईओ द्वारा किया जाये।   स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नये शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में स्कूल बैग नीति का पालन समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालय करें। जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बैग के वजन की सतत मॉनीटरिंग के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। शासकीय स्कूलों के डिस्मेंटल किये जाने वाले भवनों को चिन्हित कर डिस्मेंटल की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा शिक्षकों के उच्च पद प्रभार काउंसलिंग का कार्य पूर्ण कर उनके युक्तियुक्तकरण एक सप्ताह के भीतर किया जाना सुनिश्चित करें।   परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा ओव्हरलोर्डिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही की जाये। नाबालिग बच्चे वाहन न चलायें, इसके लिए समझाइश दी जाये। आटो में स्कूली बच्चों की संख्या निर्धारित हो। इसके लिए आटो एसोसिएशन के साथ आरटीओ चर्चा करें।   गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत नल- जल योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्ण हो चुकी जिन योजनाओं को हैंडओव्हर किया जा चुका है, उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को प्रदान की जाये। इन योजनाओं का संतुष्टि प्रमाण पत्र पीएचई अधिकारी प्रदान करेंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले में नल- जल योजना का क्रियान्वयन आदर्श रूप में हो, यह पीएचई विभाग का अमला सुनिश्चित करें।   विद्युत विभाग द्वारा त्वरित रूप से रिस्पांश कर ट्रांसफार्मर लगाये जाने का कार्य हो। अधिक बिजली बिल आने के प्रकरणों की समीक्षा की जाये। जिन क्षेत्रों में बिजली प्रवाह बंद किया जाना है, उसकी पूर्व सूचना दी जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा भारत सरकार की आरडीएसएस योजना की जानकारी बैठक में दी गई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस योजना की डीपीआर जनप्रतिनिधियों को दी जाये। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क के उन्नयन की स्वीकृति बैठक में पीएमजीएसवाय अधिकारी श्री मदन कोरी ने बताया कि गाडरवारा एवं गोटेगांव में 244.48 लाख रुपये लागत की 3.50 किमी गाडरवारा सांईखेड़ा रोड देतपोन तिगड्डा से धनौरा, 617.04 लाख रुपये लागत की 6.09 किमी धनौरा रोड़ से अजंदा ढिगसरा, 878.78 लाख रुपये लागत की 9.35 किमी गाडरवारा पिपरिया रोड से ढिगसरा, 122.92 लाख रुपये लागत की 1.55 किमी बम्होरी रोड से निवारी, 148.81 लाख रुपये लागत की 2.01 किमी बम्होरी रोड से खिरिया और 253.430 लाख रुपये लागत के 2.590 किमी चामचौन से सांगई, 304.740 लाख रुपये लागत की 2.500 किमी नरसिंहपुर जबलपुर रोड से नोनी, 216.090 लाख रुपये लागत की 2.300 किमी नोनी से करेलीकला, 348.890 लाख रुपये लागत की 2.418 किमी करेलीकला से गांगई, 383.500 लाख रुपये लागत की 3.480 किमी ओबी रोड से गर्रा, 512.510 लाख रुपये लागत की 4.610 किमी ओबी रोड से गुंदरई और 533.990 लाख रुपये लागत की 4.150 किमी गुंदरई से बेलखेड़ी मार्ग राज्य सरकार के उन्नयन मद से स्वीकृत हुई है।   प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत बाबई चीचली ब्लॉक की मोहपानी से बड़ागांव 40 करोड़ रुपये लागत की 29 किमी एवं मोहपानी- बड़ागांव रोड से भिलमाढाना 13 करोड़ रुपये की 12.5 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है, जिसका टेंडर भी जारी हो चुका है। विधायक ने किया पौधारोपण नरसिंहपुर।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक श्री महेन्द्र नागेश की मौजूदगी में हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण कार्यक्रम मप्र जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवनगरनया द्वारा किया गया। विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, मप्र जनअभियान परिषद व आम नागरिकों ने यहां सिंदूर, आवला, अशोक, नीम आदि के पौधे रोपे।   पौधरोपण में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं तथा नर्मदा सेवा समितियों के साथ- साथ सामाजिक, धार्मिक, अशासकीय संगठनों व आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी है।   मप्र जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन देवनगरनया द्वारा सेक्टर की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव तथा ब्रह्मर्षि वशिष्ठ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर की अगुवाई में 51 पौधों का रोपण किया। रोपे गये सभी पौधों को अंकुर अभियान के वायुदूत एप पर अपलोड किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें