Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: शाह नगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार 

Aditi News Team

Tue, Jul 16, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर  सीढीयों से पैर फिसलकर गिरने से महिला घायल  शाहनगर नि.प्र। थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत बिसानी गांव में सुबह 6 बजे छत पर चढते वक्त महिला का पैर फिसलने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री मति काशी बाई कोरी पति रामदास कोरी उम्र 45वर्ष निवासी बिसानी जो नित्य क्रियाओं ने निव्रत होकर अपने घर के 1 मंजिला छत पर कपङे उठाने के लिये जा रही थी इस दौरान सीढियों से पैर फिसलकर नीचे जमीन पर गिर गयी इस हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट एवं पैर में भी चोट लग गयी घटना की जानकारी परिजनों ने 108 ऐम्बुलेन्स को दी गयी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे ऐम्बुलेन्स स्टाॅप में ई .एम .टी शाहरूख खाॅन एवं पायलेट ब्रजेन्द्र सिंह पटेल ने महिला को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया गया । दर्दनाक हादसा:राष्ट्रीय राजमार्ग-43पर बैल से टकराई बाईक बैल सहित 1 युवक की मौत 2घायल  शाहनगर नि.प्र । राष्ट्रीय राजमार्ग - 43 पर कचौरी मौङ के पास एक मोटरसाईकिल बैल से टकरा गई इससे बाईक मे सवार 3लोगों में 1युवक की मौत हो गयी और मोटरसाइकिलकी जबरजस्त टक्कर से घटना स्थल पर बैल की भी मौत हो गयी , जबकी 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये बाईक पर सवार सभी 3 लोग सोमवार की दरम्यानी रात 12:30 पर कटनी पन्ना रोङ पर कटनी से चावल की कंपनी मे पल्लेदारी कर अपने घर बापसी लमतरा आ रहे थे। की कचौरी मोङ के समीप पहुंचते ही रोङ पर बैठे बैल से बाईक टकरा गयी । हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे शील कुमार यादव पिता रमेश कुमार यादव उम्र 32वर्ष निवासी लमतरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकी सुशील कुमार यादव पिता टुर्राई यादव उम्र 33वर्ष निवासी लमतरा एवं महैन्द्र यादव पिता बाला प्रसाद यादव घायल हो गये मामले की जानकारी 108ऐम्बुलेन्स की दी गयी जानकारी मिलते ही दोनों घायलों का ईलाज शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है म्रतक की तहरीर शाहनगर बी. एम. ओ. ङाॅ .सर्वेश लोधी ने थाना भैजी तहरीर मिलते ही शाहनगर पुलिस ने म्रतक शीलकुमार यादव का पी एम करते हुये आवश्यक कार्यवाही कर लाश परिजनों को सोंप दी । इनका कहना है । विवेचक- संतोष मशराम एस. आई. थाना शाहनगर- कटनी से मोटरसाइकिल में 3लोग मोटरसाइकिल में सोमवार को लौट रहे थे । सभी लमतरा गांव के है जिसमे एक ही हादसे मे मौत हो गयी है ।पी एम कराकर लाश परिजनों को सोंप दी गयी है । बिसानी मे लगाये मां के नाम के फलदार पौधे  शाहनगर नि. प्र./- शाहनगर विकासखन्ङ के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला बिसानी में मां के नामचल रहे अभियान के तहत फलदार आम नीबू अमरूद पौधे रोपित किये गये । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सी.एल अवधिया ने बताया की पेङ से हमें शुद्ध हवा ,इमारती लकडी,फल, फुल औषधी प्राप्त होती है।जो जीवन के लिये बहुत अनमोल है । बच्चों में इस अभियान से नये संस्कार निर्मित होंगे इन पेङों को हम सभी विद्यायल परिवार अपने बच्चों की तरह परवरिश करते रहेंगे । समय समय पर पानी  खाद्य और इनको उजङने से हमें बचाना होगा इस अवसर पर शिक्षक भगवान दास सहित सुबोध तिवारी सहित विद्यालय की छात्राओ की उपस्थिती रही ।  

Tags :

जरूरी खबरें