: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
जितेन्द दुबे शाहनगर ,पन्ना
कटनी से शाहनगर सवारियों से भरी आटो पल्टी लुधगंवा मोङ पर पलाटी 9 लोग घायल जिनमे 2 गंभीर कटनी रेफर
शाहनगर नि . प्र ।थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत पन्ना कटनी रोङ पर सोमवार की रात 10बजे कटनी से शाहनगर आ रही तेज रफ्तार आटो ङुगरगंवा मोङ पर पलट गयी जिसमें सवार 9लोग घायल हो गये आटो में बैठी सवारी ने बताया की आटो ठीक ठाक तरीके से शाहनगर आ रही थी पर सामने से भैंस को बचाने के चक्कर में आटो चालक अपना आपा खो बैठा और आटो पलट गयी । आटो पलटने से सभी लोग दहशत मे आ गये चीख पुकार से सारा माहौल गमगीन हो गया रास्ते से निकले राहगीरों ने आटो मे फंसे लोगों को निकाला जिनमे कई लोगों के सिर हाथ पैर पर मोच एवं छिल जाने से घायलों को जानकारी मिलने पर जननी ऐक्सप्रेस जिसमें चालक राजेन्द्र यादव , 108 ऐम्बुलेन्स के पायलेट इ एम टी शाहरूख खाॅन एवं पायलेट ब्रजेन्द्र सिंह पटेल एवं बी एल एस ऐम्बुलेस भी मौके पर पहुंची पहुंचकर इ एम टी शिवदत्त गौतम एवं पायलेट फहीम अहमद ने मानवता निभाते हुये तत्काल सभी घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया। जहां उपस्थित सी एच ओ शाहनगर ङाॅ 0 सुमित आर्य ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुये 3लोगों को पटनी रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 9 घायलों में (1) रेखा चौधरी पति गोरेलाल चौधरी उम्र 22वर्ष निवासी नुनागर , (2)गोरेलाल चौधरी पिता क्रष्णा चौधरी उम्र 24वर्ष निवासी नुनागर ,(3) अभय चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी उम्र ढेङ वर्ष निवासी नुनागर , (4)प्रह्लाद राठौर पिता जालिम सिंह उम्र 22वर्ष निवासी देवरी ,(5) सीताराम बङेरिया पिता रामकिशुन बङेरिया उम्र 55वर्ष निवासी शाहनगर ,(6) कमला बाई पति प्रकाश सिंह राठौर 30वर्ष निवासी नुनागर ,(7)पृथ्वी सिंह पति रामसिंह राठौर उम्र 45वर्ष निवासी नुनागर , (8)रामसिंह राठौर पिता वंशस्वरूप राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी नुनागर( 9) सत्तु पिता शम्भु चौधरी उम्र 35वर्ष निवासी नुनागर घायल हो गये ।जिनमें श्री मति कमला बाई राठौर श्री मति पॄथ्वी सिंह राठौर एवं सत्तु चौधरी की गंभीर स्थ्ति देखते हुये सी एच ओ ने कटनी को रेफर कर दिया गया है ।
जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाई के साथ मारपीट
मामला कचौरी गांव का
शाहनगर । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत कचौरी गांव मे बीते रोज शनिवार की रात 10बजे चचेरे बङे भाई को उसके छोटे दो भाईयों ने क्रिकेट खेलने के बैट से जमकर मारपीट कर दी मामले की शिकायत फरियादी ने शाहनगर थाना मे दर्ज कराई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक भागवत बंशकार पिता कोमल प्रसाद बंशकार उम्र 35 वर्ष ने शाहनगर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई की मे कचौरी गांव का रहने वाला हूं खेती किसानी करके अपना जीवन यापन करता हू 23जून शनिवार को मे अपने घर मे खाना खाकर टहल रहा था तभी मेरे दूर के चचेरे भाईयों में भूरा वंशकार पिता बहादुर बंशकार उम्र 15
वर्ष एवं भूपत वंशकार पिता बहादुर वंशकार उम्र 17 वर्ष ने मुझे क्रिकेट के बैट से मारपीट कर के भाग गये और जाते जाते यह कर गये की हम लोगों की जमीन जो तु जोत बो रहा है छोङ दे आज तो बच गया नही तो जान से मार देगे जिससे मेरे सिर मे गंभीर चोट लग गयी है । मामले की रिपोर्ट दर्ज करते पुलिस ने दोनों सगे भाईयों भूरा वंशकार एवं बहादुर वंशकार के खिलाफ आई .पी. सी. की धारा 294,323,506का मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को हिरासत मे लेने की बात कही ।
भाभी के साथ शाहनगर आयीं दो सगी बहने लापता
शाहनगर नि .प्र / शाहनगर मार्केट 21जुन को सगी दो बहने अपनी भाभी के साथ आयीं हुयी थी जो भाभी से यह कह कर कंही चलीं गयी की स्कूल जाते है सर्टीफिकेट लेने और दोपहर से शाम तक भाभी इंतजार करती रही जब बापिस नहीं लौटीं तो हताश होकर भाभी ने अपने घर सुङौर जा कर यहा घटना क्रम परिजनों को बताया मामले की जानकारी मिलते ही सगी बहनों की मां उमारानी पति स्व महिपाल सिंह ने थाना शाहनगर पहुंचकर कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई दोनो बहनों मे एक की उम्र 15वर्ष बताई गयी है ।जो अभी हाल ही मे दसवी मे अच्छे नम्बरों से पास की सर्टीफिकेट लेने शाहनगर आई हुयी थी जिसके साथ उसकी बङी बहन 25वर्षीय भी थी पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट के अधार पर नाबालिक 15वर्षीय पर 363का मामला दर्ज कर लिया है । वहीं 25वर्षीय बालिग पर गुमशुदा इंसान का मामला दर्ज कर लिया है
इनका कहना है
रजनी शुक्ला टी आई शाहनगर ।
अलग अलग घटनाओं मे मोटरसाइकिल फिसलने से दो घायल
शाहनगर । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत अपने घाट मंहगवा से पुरैना औद्योगिक केन्द्र खीला फैक्ट्री जा रहा 23 वर्षीय युवक बसंत सिंह पिता बख्तर सिंह केन नदी के समीप पहुंचते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की जानकारी 108ऐम्बुलेन्स को दी गयी जिसपर पायलेट फहीम खाॅन एवं एम टी शिवदत्त गोतम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां पदस्त सी .एच .ओ .ङाॅ0 महैन्द्र सिंह ने युवक के सिर मे गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार करते हुये कटनी रेफर कर दिया वहीं दूसरी घटना में मंहंगवा सरकार निवासी संजय चौधरी पिता धीरज चौधरी उम्र 27 वर्ष भी मोटरसाइकिल से गिर जाने से हथेली मे चोट लग गयी जिसे परिजनों ने इलाज के लिये शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहा इलाज जारी है ।
Tags :