Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा

: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार,नवयुवती ने निगला कीटनाशक

Aditi News Team

Sun, Jul 28, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर  मंहगवा सरकार मे वृक्षारोपण शाहनगर नि .प्र .। जनपद शाहनगर की ग्राम पंचायत मंहगवा सरकार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के हरवंशपुरा ग्राम के खेल मैदान में 250पौधे रोपित किये गये इस अवसर पर मंहगवा सरकार के सरपंच श्री अनिल चौधरी ने बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देशवासियों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आव्हान को सफल बनाने के लिए यह व्रक्षारोपण कराया गया है। हमारे यही पेङ प्रक्रति का संतुलन एवं शुद्ध एवं स्वच्छ पर्यावरण को बनाये रखने मे सहयोगी बनाये रखते हैं। आगे भी यह अभियन जारी रहेगा व्यक्ति को चाहिये की अपने जीवन मे आदमी को पेङ जरूर लगातार चाहिये इस अवसर पर पंचायत सचीव अम्बिका दुबे ग्राम रोजगार सहायक श्री मति सन्ध्या सिंह वरिष्ट नागरिक आशाराम सिंह हरवंश पुरा मैट सोनु आदिवासी सहित ग्रामवासियो ने इस पुनीत कार्य मे सहभागिता निभाई । रोपा लगाते समय सर्प ने युवक ङसा मामला लमतरा गांव के ङेरा मङैयन का  शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत लमतरा गांव के ङेरा -मङैयन निवासी दिलराज यादव पिता श्री प्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष जो शनिवार के रोज अपने खेतों मे धान का रोपा लगा रहा था तभी खेत मे भरे पानी मे जहरीले सर्प ने युवक को ङस दिया जिसे परिजनों ने आनन - फानन में शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहा तत्काल प्राथमिक उपचार पश्चाताप हालत मे सुधार न होने कटनी रेफर कर दिया पीङीत के परिजन में बङे भाई रंजीत यादव ने बताया की मे बस चालक हु मुझे जैसे ही जानकारी लगी तत्काल बस खङी कर भाई का इलाज करने तत्काल शाहनगर आया है पर जहरीला सर्प होने से हालत मे सुधार नहीं हो रहा । नवयुवती ने निगला कीटनाशक  गंभीर रूप मे बेसुध अवस्था मे कटनी रेफर  नाहनगर नि. प्र. शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत ईमलिया गांव मे शनिवार की रात अपने घर मे रखी कीटनाशक दवा निगलने से 21वर्षीय नव युवती गंभीर से बेसुध अवस्था मे शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाई गयी जहां प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया गया परिजनों मे युवती के पति नरेश सिह ने बताया की मेरी पत्नी श्री मति क्रष्णा सिंह ने शनिवार की रात 9:30 पर हम -सभी घर के लोगों को रात की ब्यारी कराई और कमरे मे सोने चली गयी ।तभी अचानक उल्टी होने लगी जब पूछा तो बताया की मे जीना नही चाहती और घर मे पशुओं को लगने वाली इल्ली की दवा निगल ली मामले की तहरीर शाहनगर बी एम ओ ङाॅ0 सर्वेश लोधी ने शाहनगर पुलिस के पास भैज दी है ।

Tags :

जरूरी खबरें