Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

: आर्यिका संघों का मंगल विहार कुंडलपुर से हुआ कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने कुंडलपुर में चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया

Aditi News Team

Mon, Jun 24, 2024
आर्यिका संघों का मंगल विहार कुंडलपुर से हुआ कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने कुंडलपुर में चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य अभिनव आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से वंदनीय आर्यिका संघों का मंगल विहार कुंडलपुर की पावन धरा से हुआ। आर्यिकारत्न श्री ऋजुमति माताजी ससंघ संभावित चातुर्मास सतना । आर्यिकारत्न श्री गुणमति माताजी ससंघ संभावित चातुर्मास सागर । आर्यिकारत्न श्री विलक्षण मति माताजी ससंघ संभावित चातुर्मास शाहपुर। आर्यिकारत्न श्री भावनामति माताजी ससंघ संभावित चातुर्मास छतरपुर। आर्यिकारत्न श्री सिद्धांतमति माताजी संभावित चातुर्मास वरगी का मंगल विहार 23 जून को कुंडलपुर से हुआ। कुंडलपुर में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास हो इस भावना को लेकर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने श्रीफल अर्पित कर आचार्य श्री समय सागर जी महाराज से चातुर्मास हेतु निवेदन किया।

Tags :

जरूरी खबरें