Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: 6वीं बटालियन वि.स. बल द्वारा रांझी क्षेत्र में निकाली गई विशाल जन-जागरूकता पैदल रैली’

Aditi News Team

Tue, Jul 29, 2025
6वीं बटालियन वि.स. बल द्वारा रांझी क्षेत्र में निकाली गई विशाल जन-जागरूकता पैदल रैली’ मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर द्वारा आज दिनंाक 29-07-2025 को रांझी में नशा मुक्ति अभियान के तहत 6वीं बटालियन कमांडेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा ➡ ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ ➡ ’’हमारा है यही संदेश, नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश’’ जैसे नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई गई। रैली बटालियन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर रांझी व्हीकल मोड़, दर्शन तिराहा होते हुए पुनः परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई। ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ जागरूकता रैली में डिप्टी कमांडेंट श्री अभिषेक राजन, श्री लामू सिंह श्याम, असिस्टेंट कमांडेंट श्री एम. पी. सिंह, श्रीमती मेहंती मरावी, श्री विजय कुमार अंभोरे, एड्ज्युटेंट श्री सुबोध लोखंडे, निरीक्षक श्री विजय मेहरा, श्री स्वरूप सिंह उईके, श्री सुनील सिंह, श्री धन्नू सिंह, सामग्री अध्यक्ष श्री हितेश फुलझेले, सुबेदार मेजर श्री बिलर सिंह जमरा, पीटीएस में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक, पीटीएस स्टाफ एवं अनुसचिवीय बल सहित 405 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें