Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: मास मटन बाजार बना शराबियों का अड्डा : मुख्य सड़क पर माहौल खराब आए दिन बढ़ रहे अपराध

Aditi News Team

Mon, Aug 25, 2025
मास मटन बाजार बना शराबियों का अड्डा : मुख्य सड़क पर माहौल खराब आए दिन बढ़ रहे अपराध ग्राम पंचायत कौड़ियां में श्मशान घाट की भूमि के पास गोवर्धन पर्वत पर पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई तार बाउंड्री को तोड़ फोड़ करने वालो और अवैध रूप से मांस मटन की दुकान चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए ग्राम पंचायत कौड़ियां द्वारा गाडरवारा थाना प्रभारी को 3 अगस्त 2025 को पत्र दिया लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा को अतिक्रमण हटाने के लिए एवं अवैध मास मटन की दुकान हटाने के लिए भी आवेदन दिया गया जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ट्रेलर दिखाकर चुप्पी साद ली गई है, अवैध अतिक्रमण आज भी है और मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री महोदय के आदेश की अभेलना कर मुख्य सड़क पर खुलेआम मांस मटन की दुकान आज भी संचालित हो रहे हैं जो मुख्य सड़क से निकलने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।  

Tags :

जरूरी खबरें