Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिये उपाय

Aditi News Team

Thu, Jun 5, 2025
घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिये उपाय जैसा की आप जानते है की हर घर में कोई न कोई वास्तु दोष अवश्य मिलता है ऐसे में घर में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। वास्तु दोष से घर में नकारात्मक उर्जा भी इक्कठी होती रहती है जो घर में कलह का कारण बन जाती है तो साथ ही परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य की हानि पैसे के बचत न होने की समस्या आदि की समस्या उप्त्न कर देती है। आज कुछ उपाय पोस्ट कर रही हूँ जिस से आप घर में नकारात्मक उर्जा को खत्म कर सके। १. एक कटोरी में जल लेकर उसे तिन चार घंटे के लिए सूर्य की रोशनी में रख दें और फिर उसे भगवान का स्मरण करते हुवे पुरे घर में आम या अशोक के पतों से छिडक दें इसके लिय आप गौ मूत्र या गंगाजल का भी प्रयोग कर सकते है। २. घर में आप लोबान या धुप जलाकर मन्त्र का जप करते हुऐे पुरे घर में घुमाये ये भी नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करने का उत्तम उपाय है। ३. शाम के समय घर के सभी कोनो में नमक बिखरा दें और सुबह उस नमक को बाहर फेंक दें। पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते है। नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने वाला माना गया है। ४. घर में हर रोज कुछ समय के भजन कीर्तन अवशय लगाये या पूजा करते समय घंटी आदि बजाते हुवे मधुर स्वर में भजन गायन करे। ५. शंख की ध्वनी भी इस कार्य के लिय उत्तम मानी जाती है और शंख से घर में जल भी छिडक सकते है हालाँकि एक मान्यता के अनुसार घर में शंख रखना शुभ नही माना जाता ये केवल मन्दिर में रखना चाहिए। ६. यदि आप किसी ऐसे घर में प्रवेश करते है जहाँ पहले अन्य कोई रहता था तो उनके द्वारा छोड़ी हुई नकारात्मक उर्जा दूर करने के लिए सबसे बेहतर उपाय है की आप घर में पहले रंग रोगन करवा लें उसके बाद घर में प्रवेश करे। ७. घर की सभी खिडकियों को हर रोज कम से कम २० मिनट अवशय खोलना चाहिए। ८. गाय के देशी घी का दीपक हर रोज घर में जलाना भी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। ९. घर के मन्दिर में देवी देवताओं को चढ़ाये गये फूल के हार दुसरे दिन अवश्य उतार देने चाहिए पुराने फूल भी नकारात्मक ऊर्जा देते है। १०. धूल मिटटी कबाड़ खराब बिजली के उपकरण भी घर से हटा देने चाहिए ये भी नकारात्मक ऊर्जा देने वाले होते है। ११. घर में तुलसी का पौधा अवशय लगाये। ये सामान्य उपाय है। जिस से आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को काफी हद तक कम कर सकते है साथ ही आप समय समय पर घर में हवन आदि भी करवाते रहे।

Tags :

जरूरी खबरें