Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: छिंदवाड़ा,ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ काऊ बैस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) की जिला कार्यकारिणी बनाने हेतू बैठक हुई संपन्न

Aditi News Team

Sat, Apr 19, 2025
ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ काऊ बैस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) की जिला कार्यकारिणी बनाने हेतू बैठक हुई संपन्न छिंदवाड़ा। गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) की जिला कार्यकारिणी का निर्माण करने एवं उसके बाद तहसील इकाई बनाने के लिए आज एक बैठक संपन्न की गई। इस बैठक में तहसील अमरवाड़ा, चौरई, सौसर, मोहखेड से आये व्यवसायी, संतजन, बुद्धिजीवी वर्ग सभी लोग उपस्थित हुए। सभी ने इस बैठक की सराहना की और अपना अपना मत रखा। और कार्यकारिणी बनाने में पूरा सहयोग करने की बात कही। GCCI के छिंदवाड़ा जिले के अध्यक्ष शिशिर विश्वकर्मा ने बताया कि हल ही में भोपाल में आयोजित की गई राज्य स्तरीय बैठक में मिले निर्देश के अनुसार 15 दिवस में जिला स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन कर गौशाला से संबंधित गतिविधियां की शुरुआत की जाए। मै आप सभी से ये अपील करता हूँ कि जिले की नवीन कार्यकारिणी बनाने में आप GCCI छिंदवाड़ा का सहयोग करें।

Tags :

जरूरी खबरें