Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: महंगाई भत्ता, परामर्शदात्री समिति की बैठक, मुख्य मंत्री जीवन बीमा योजना लागू करवाने गया ज्ञापन।

Aditi News Team

Mon, Apr 7, 2025
रिपोर्टर अनिल कुमार जैन  महंगाई भत्ता, परामर्शदात्री समिति की बैठक, मुख्य मंत्री जीवन बीमा योजना लागू करवाने गया ज्ञापन। सिहोरा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव, प्रदीप रिछारिया जी को कर्मचारियों की समस्याओं का मांग पत्र देकर सरकार से निदान करवाने की पहल करने की मांग की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द समस्याओं का निराकरण होगा। केंद्रीय कर्मचारियों से राज्य सरकार के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता कम मिल रहा है। जुलाई 2024 को मिलने वाला 3% महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है, जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। समस्त एरियश दिया जाना चाहिए। प्रदेश के कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है मध्य प्रदेश शासन के आदेश के पश्चात भी कर्मचारियों की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित नहीं की जा रही है ,कर्मचारियों के जर्जर आवासों की मरम्मत नहीं की जा रही है कर्मचारियों को योग्यता के अनुसार वेतन नहीं दिए जा रहे हैं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अटल उपाध्याय, अलोक अग्निहोत्री, देवेन्द्र पचौरी, नरेश शुक्ला, रजनीश पाडेय, के. जी. पाठक, बीरेंद्र तिवारी, मुकेश सिंह, योगेंद्र मिश्रा ,पंकज जायसवाल, विवेक शुक्ला, अजय दुबे, सतीष उपाध्याय , राजू मस्के, इंद्रप्रताप यादव, नीलेश जयसवाल, रमेश उपाध्याय, घनश्याम पटेल,ने मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को सौंपकर समस्याओं के निराकरण करवाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें