Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

: पूरे भारत को टोल फ्री किए जाने की तैयारी.. मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

Aditi News Team

Wed, Jan 1, 2025
पूरे भारत को टोल फ्री किए जाने की तैयारी.. मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान जल्दी ही देश को टोल प्लाजा से मुक्ति मिलने जा रही है। यह ऐलान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस पहल को लागू करने के लिए जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम विकसित किया जा रहा है।जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम नई टैक्नोलॉजी है।इसकी मदद से टोल कलेक्शन की प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो जाएगी।इसके लिए गाड़ी के जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस को यूज किया जाएगा।ये सिस्टम गाड़ी की यात्रा का डिस्टेंस और लोकेशन ट्रैक करेगी।टोल गाड़ी द्वारा की गई यात्रा के हिसाब से निर्धारित होगी।ये राशि सीधे वाहन मालिक के बैंक अकाउंट से कटेगी।इस सिस्टम के लागू होने के बाद अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरुरत नहीं होगी।इससे आपकी यात्रा आसान और आरामदायक होगी। कैसे काम करेगा ये सिस्टम... नए सिस्टम के तहत हर गाड़ी में एक जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया जाएगा। इस डिवाइस की मदद से यात्रा की दूरी और उसकी लोकेशन ट्रैक होगी. इसके बाद वाहन जब किसी टोल क्षेत्र में प्रवेश करेगा तो टोल अपने आप गाड़ी के मालिक के बैंक खाते से पैसा कट जाएगा।टोल कलेक्शन इससे अधिक पारदर्शी, सरल और तेज होगा।

Tags :

जरूरी खबरें