Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें - राज्य मंत्री श्री पटेल

Aditi News Team

Wed, Jun 26, 2024
मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें - राज्य मंत्री श्री पटेल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यों की समीक्षा की। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अवैध रूप से विक्रय होने वाली ड्रग तथा मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री ने कॉस्मेटिक सामग्रियों में होने वाली मिलावट और भ्रामक विज्ञापन करने वाली कंपनियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। उन्होंने खुले तेल एवं मसालों की गुणवत्ता की भी जांच करने के निर्देश दिये। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री मयंक अग्रवाल, संयुक्त नियंत्रक श्रीमती माया अवस्थी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें