Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: रीवा में खूंखार तेंदुए का अटैक, तलाश में लगी एमपी-यूपी की पुलिस, ड्रोन से हो रही निगरानी

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
रीवा में खूंखार तेंदुए का अटैक, तलाश में लगी एमपी-यूपी की पुलिस, ड्रोन से हो रही निगरानी रीवा: जिले के जनेह थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में शौच के लिए गए एक किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास किया तो तेंदुए ने उन्हें भी अपने नुकीले नाखूनों से घायल कर दिया. हमले के बाद खूंखार तेंदुआ भागकर पास की एक झाड़ी में छिप गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा और तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी. तेंदुए ने 5 पर किया हमला, दो गंभीर घटना रीवा के त्योंथर स्थित जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी-यूपी बॉर्डर पर स्थित खातिलवार गांव की है. शुक्रवार की दोपहर गांव निवासी एक किशोर शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गया था. पास की झाड़ी में छिपकर बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर जानलेवा हमला कर दिया. आसपास मौजूद लोग किशोर का बचाव करने पहुंचे, लेकिन तेंदुए ने उनपर भी हमला कर दिया. उसने अपने नुकीले नाखूनों से 5 लोगों को जख्मी कर दिया. दो घायलों को प्रयागराज जबकि 3 को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. एमपी-यूपी बॉर्डर से सटे गांव की घटना ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. चूंकि गांव बॉर्डर पर स्थित होने के कारण दोनों राज्यों की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम तेंदुए की तलाश में लग गई. झाड़ी घनी होने की वजह से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस तेंदुए को ढ़ूंढ़ने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ले रही है. खबर लिखे जाने तक हमलावर जानवर का पता नहीं चल सका था. घायलों में 3 लोग मध्य प्रदेश जबकि 2 लोग उत्तर प्रदेश के हैं. दोनों राज्यों की टीम मिलकर चला रही सर्चिंग अभियान घटना को लेकर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि "एमपी-यूपी बॉर्डर के बीच खातिलवार गांव में कुछ लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एमपी और यूपी पुलिस के साथ ही दोनों राज्यों के फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. ड्रोन कैमरे के साथ ही अन्य संसाधनों के माध्यम से तेंदुए की तलाश में टीम जुटी हुई है. जल्द ही तेंदुए को पकड़कर रहवासी क्षेत्र से दूर ले जाया जाएगा."।

Tags :

जरूरी खबरें