Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: गाडरवारा में किशोर दा की जयंती पर हुआ संगीत मय कार्यक्रम,एक शाम किशोर दा के नाम

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
गाडरवारा में किशोर दा की जयंती पर हुआ संगीत मय कार्यक्रम,एक शाम किशोर दा के नाम खंडवा मध्यप्रदेश में जन्मे भारतीय सिनेमा के मशहूर हरफनमौला पार्श्वगायक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध अभिनेता किशोर दा का अवतरण दिवस उनके दिलकश नगमें गुन-गुनाकर यादगार बनाते हुए गायक राघवेन्द्र सिंह चौधरी के निज निवास पर मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेंद्र कुमार त्रिपाठी ,अजाक्स जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार , जनशिक्षक अवधेश सिंह पटैल,ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौरव के कर कमलों से मां वीणा वादिनी के पूजन से की गई। जिसमें नगर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों जिनमें - नागेन्द्र त्रिपाठी द्वारा पल पल दिल के पास तुम रहती हो...सरगम म्यूजिकल ग्रुप से राघवेन्द्र सिंह चौधरी,आरती चौधरी ने मेरा जीवन कोरा कागज ....दिल क्या करे जब किसी से... नटराज म्यूजिकल ग्रुप से छोटू पंड्या ने भोले ओ भोले छूकर मेरे मन को..रामकिशोर प्रजापति ने नीले नीले अंबर पर चांद .. नंदकिशोर प्रजापति जिंदगी प्यार का गीत है आने वाला पल जाने वाला है... दुर्गेश सिंह, ने भीगी भीगी रातों में.... मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन....आदि सभी गायक कलाकारों ने मधुर मनमोहक संगीत प्रस्तुतियां देकर समां बांधा, उक्त कार्यक्रम में हरिसिंह चौधरी,पवन कुमार बिजोरिया,हरिओम जाटव, रानी पटैल,गनेश चौधरी, देवीसिंह चौधरी,राजकुमार, यादव,सचिन कुमार,कलीराम चौधरी,तथा परिवार जन विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें