Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा

: नरसिंहपुर,92 वर्षीय वृद्धा ने कलेक्टर कार्यालय के सामने सिर पटककर मांगी इच्छामृत्यु, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
कलेक्टर की दहली पर सर पटककर 92 वर्ष की महिला ने की इच्छामृत्यु की मांग 92 वर्षीय वृद्धा ने कलेक्टर कार्यालय के सामने सिर पटककर मांगी इच्छामृत्यु, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप नरसिंहपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला दृश्य देखने को मिला, जब 92 वर्षीय वृद्धा कुंजकुंवर वाई ने अपने सिर पटककर इच्छामृत्यु की मांग की। उनका आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर कब्जे और फसल चोरी की घटनाओं पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे वह परेशान होकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई हैं। गाडरवारा तहसील के ढुटी गांव की निवासी कुंजकुंवर वाई और भागीरथ प्रसाद पटैल ने प्रशासन को पहले भी कई बार पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार, उनके पास कुल 8.70 एकड़ भूमि है, जबकि विपक्षियों को मात्र 1.80 एकड़ जमीन मिली है। इसके बावजूद, आरोपियों ने उनकी पांच एकड़ भूमि की फसलें जबरन काटकर ले लीं और अब शेष दो एकड़ गेहूं की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। वृद्ध महिला का आरोप है कि जब उन्होंने फसल चोरी की शिकायत सिहोरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई, तो अब तक कोई जांच नहीं हुई। आरोपियों ने पहले भी उनके कृषि उपकरण और सिंचाई पाइप चोरी किए थे, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुंजकुंवर वाई का कहना है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और 1 मार्च को उनका ट्रैक्टर रोककर खेती करने से मना कर दिया गया। आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि यदि वे फसल काटने की कोशिश करेंगी तो उनकी जान ले ली जाएगी। कुंजकुंवर बाई, पीड़ित  कुंजकुंवर वाई ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी कृषि भूमि का सीमांकन तत्काल कराया जाए और उन्हें उनकी फसल काटने की सुरक्षा दी जाए। अन्यथा उन्हें इच्छा मृत्यु की स्वीकृति दी जाए। इस पूरे मामले कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि हमने आवेदन लिया है और संबंधित अधिकारी से मामले की जाँच कराई जाएगी, वृद्ध माताजी को उनकी जमीन में कब्जा दिलाया जायेगा। बाइट शीतला पटले, कलेक्टर नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें