Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

Aditi News Team

Wed, Apr 24, 2024
कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश नरसिंहपुर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ तेंदूखेड़ा विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काचरकोना, डोभी, तेंदूखेड़ा एवं भामा में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक संख्या में मतदाता की मतदान केंद्र तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये।   निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां मतदान केंद्रों पर बीएलओ से चर्चा कर कहा कि मतदाताओं को केन्द्र तक आने के लिए जागरूक करें जिससे कि अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल के दिन गांव में जिन घरों में विवाह होने वाले है वहां स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से घर जाकर यह बताया जाएं कि मतदान केन्द्र पर अवश्य जाए इसके लिए उन्हें मतदान करने के लिए लाइन नही लगाना होगा।   कलेक्टर श्रीमती पटले तथा पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, मतदान केंद्र तक सुगम पहुंच, पंखा, शौचालय,रैंप,व्हील चेयर आदि का जायज़ा लिया।उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के एक दिन पूर्व मतदान दल केंद्रों पर आ जाएँगे। यहाँ उनके लिए शीतल पेयजल,नाश्ता,भोजन एवं रुकने के सारे इंतज़ाम

Tags :

जरूरी खबरें