Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Oct 16, 2024
कलेक्टर ने किया जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला पशु चिकित्सालय नरसिंहपुर में ओपीडी पंजी, औषधि पंजी, एक्स- रे, सोनोग्राफी व औषधि भंडार कक्षों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. असगर खान और अन्य स्टाफ मौजूद था।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पशु चिकित्सा सेवा उन्नयन के लिए ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया जाये। अस्पताल के परिसर में पानी व्यवस्था के लिए बोरवेल का प्रस्ताव आगामी जिला पशु कल्याण समिति की बैठक में रखने एवं पशु चिकित्सालय के सामने स्थित जर्जर भवन को गिराये जाने के निर्देश भी दिये।   पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ. असगर खान ने कलेक्टर को अवगत कराया कि प्रयोगशाला में कोई भी पद स्वीकृत नहीं है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि पद स्वीकृति के लिए शासन को पत्र लिखा जाये। कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र व केन्द्रीय वीर्य संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसके ब्रजपुरिया ने कलेक्टर को बताया कि जिले में प्रतिवर्ष लगभग एक लाख गौ भैंस वंशीय पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। प्रदेश के 10 जिलों में चयनित पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेक्स शॉर्टेड सीमेन- एसएसएस से एआई की जा रही है। इस वर्ष अभी तक 1200 एआई सेक्स शॉर्टेड सीमेन से की जा चुकी है। इस पर कलेक्टर ने उन्नत विधि के व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिये।   कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में शासकीय आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अस्पताल परिसर में रोपे गये पौधों का संरक्षण ट्री गार्ड के माध्यम से किये जाने की सराहना की।

Tags :

जरूरी खबरें