Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने उमरिया व नरसिंहपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा गुरूवार से हुई प्रारंभ

Aditi News Team

Thu, Feb 27, 2025
कलेक्टर ने उमरिया व नरसिंहपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा गुरूवार से हुई प्रारंभ नरसिंहपुर।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा गुरूवार से प्रारंभ हुई। कक्षा 10 वीं का प्रथम प्रश्न पत्र हिंदी का रहा। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय उमरिया और तत्पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान केन्द्राध्यक्ष ने बताया कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय उमरिया में बनाये गये परीक्षा केन्द्र में 200 परीक्षार्थियों में से कुल 199 विद्यार्थी मौजूद हैं और एक विद्यार्थी अनुपस्थित है। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्र में 310 परीक्षार्थियों में से 306 परीक्षार्थी मौजूद हैं और 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित हैं। परीक्षा देकर आए विद्यार्थियों से परीक्षा और प्रश्न पत्र के बारे में पूछा विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर पेपर देने के लिए प्रेरित किया।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं देखी और निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि मंडल की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें