Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

: नरसिंहपुर,अपने बच्चों के सपने साकार करने में अपना दायित्व निभायें- कलेक्टर श्रीमती पटले कलेक्टर ने दिलाई ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्राम पंचायत डुडवारा में शामिल हुई कलेक्टर

Aditi News Team

Wed, Nov 27, 2024
अपने बच्चों के सपने साकार करने में अपना दायित्व निभायें- कलेक्टर श्रीमती पटले कलेक्टर ने दिलाई ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्राम पंचायत डुडवारा में शामिल हुई कलेक्टर नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अपने सपने होते हैं। इन सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास आवश्यक है। सभी अभिभावक के साथ- साथ समाज की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों के सपने साकार करने में अपना दायित्व निभायें। बाल विवाह जैसी कुरीति के कारण बच्चों का जीवन दुष्चक्र में फंस जाता है। इसके कारण परिवार एवं समाज पिछड़ जाते हैं।   "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डुडवारा में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने यहां जनसमुदाय को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने यहां मौजूद नागरिकों से संवाद भी किया।   सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने बाल विवाह के परिणाम स्वरूप पीड़ित व्यक्ति को होने वाली हानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण शारीरिक विकास प्रभावित होता है। इसके साथ- साथ कुपोषण, अस्वस्थता, आर्थिक व सामाजिक पिछड़ापन की स्थिति बन जाती है।   जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मोहिनी जाधव ने "हम होंगे कामयाब" विशेष जागरूकता पखवाड़े के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 27 नवम्बर से सम्पूर्ण जिले में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और उन्होंने अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री सौनिध्य सराठे ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं पॉक्सो एक्ट 2012 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन कानून के प्रावधानों के साथ- साथ बाल विवाह की सूचना के लिए तथा बच्चों के विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 एवं 1090 के बारे में बताया। जिला समन्वयक श्री राहुल शर्मा ने पोषण अभियान के तहत कुपोषण के संबंध में जानकारी दी।   इस अवसर पर एसडीएम, सरपंच, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ, तहसीलदार, स्वास्थ्य, आयुष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, नागरिक और बच्चे शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें