Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया नागरिकों से बाढ़ की स्थिति व अतिवर्षा होने पर सावधानी व सुरक्षा बरतने की अपील

Aditi News Team

Wed, Jul 30, 2025
नरसिंहपुर अदिति न्यूज सतीश लमानिया कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया नागरिकों से बाढ़ की स्थिति व अतिवर्षा होने पर सावधानी व सुरक्षा बरतने की अपील नरसिंहपुर, 29 जुलाई 2025. कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मंगलवार को जिले में हो रही अतिवर्षा तथा बाढ़ की स्थिति से जिले के प्रभावित ग्राम रिछाई, खमरिया, देवरी और बिलहेरा का भ्रमण किया। इस दौरान पुल- पुलियो, क्षतिग्रस्त मार्गों, नदी- नालों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करें। नदी- नालों में बाढ़ व पुल के ऊपर पानी होने की स्थिति में नदी- नाले पार न करें, यह जोखिम भरा हो सकता है। किसी भी प्रकार की घटना- दुर्घटना होने पर या बाढ़ व पुल- पुलियां क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल इसकी सूचना दें। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित रूप से अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों और नदी- नालों के जल स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। अतिवर्षा की स्थिति के संबंध में नागरिकों को अवगत कराने को कहा, जिससे जन- माल की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मैदानी अमले को जिले में हो रही अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्रीमती पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित लोगों के लिए पंचायत भवन और आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र में ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनके लिए भोजन, पेयजल और आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध करने को कहा, जिससे अतिवर्षा से प्रभावित लोगों को कोई परेशानी न हो। अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है तथा बचाव हेतु बोट, रस्सी, टार्च, वाहन इत्यादि का प्रबंध किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी तथाएसडीआरएफ की टीम मौजूद थी।

Tags :

जरूरी खबरें