Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर,ज़िला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Jul 28, 2024
ज़िला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नरसिंहपुर।जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद की अध्‍यक्ष तथा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्‍तरीय मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता- 2024 का आयोजन शनिवार 27 जुलाई को आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता मप्र पर्यटन बोर्ड, जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद नरसिंहपुर तथा स्‍कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। पर्यटन प्रतियोगिता में जिले के कुल 170 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के मध्‍य पढ़ने वाले छात्र प्रतिभागियों की 03 सदस्‍यीय टीम का पंजीयन किया गया था। प्रतियोगिता में पंजीयन कराने वाले विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अच्‍छी संख्‍या में अपने मार्गदर्शी शिक्षक के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। सर्वप्रथम प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली संस्‍थाओं/ विद्यालयों के प्रतिभागियों के मध्‍य लिखित परीक्षा का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नरसिंहपुर में किया गया। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्‍नों में पर्यटन, कलां, संस्‍कृति, सांस्‍कृतिक, कला संवर्धन, आध्‍यात्‍म परिवेश आदि से संबंधित थे। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर सर्वोच्‍च अंक प्राप्‍त करने वाली प्रथम 06 टीमों में पहला पीएम श्री शासकीय उमावि करकबेल, दूसरा शासकीय कन्‍या उमावि आमगांवबड़ा, तीसरा न्‍यू ऐज पब्लिक स्‍कूल गाडरवारा, चौथा पीएम श्री उमावि मुंगवानी, पांचवा शासकीय उमावि सर्रा और छठवां क्राइस्‍टचर्च कान्‍वेंट उमावि गाडरवारा का चयन मल्‍टी मीडिया क्विज हेतु किया गया। द्वितीय सत्र मल्‍टीमीडिया क्विज जो इस कार्यक्रम का मुख्‍य आकर्षण रहा। यह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस स्‍वामी विवेकानंद शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में दोपहर 02.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक किया गया। पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्री आरबी सिंह एवं प्रतियोगिता के प्रभारी अधिकारी एवं प्राचार्य उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नरसिंहपुर श्री जीएस पटेल, मप्र टूरिज्‍म बोर्ड जबलपुर से उपस्थित हुए श्री देवेन्‍द्र शर्मा एवं अन्‍य की उपस्थिति में सरस्‍वती पूजन किया गया। मल्‍टीमीडिया क्विज के लिये चयनित 06 टीमों के मध्‍य ऑडियो विजुअल तकनीक तथा मल्‍टीमीडिया के माध्‍यम से "कौन बनेगा करोड़पति" की तर्ज पर क्विज प्रश्‍न पूछे गये। मल्‍टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता कुल 10 राउण्‍ड तक चली। इस दौरान दर्शकों से भी प्रश्‍न पूछे गये। प्रश्‍नों के उत्‍तर देने के लिए दर्शकों में भरपूर उत्‍साह देखा गया एवं प्रश्‍नों के सही जवाब देने पर उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों तथा दर्शकों ने प्रतियोगिता का उत्‍साहित होकर आंनद लिया। मल्‍टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता में 03 विजेता दलों में प्रथम न्‍यू ऐज पब्लिक स्‍कूल गाडरवारा, द्वितीय शासकीय कन्‍या उमावि आमगांवबड़ा व तृतीय पीएम श्री शासकीय उमावि करकबेल और 03 उपविजेता दलों में प्रथम क्राइस्‍टचर्च कान्‍वेंट उमावि गाडरवारा, द्वितीय पीएम श्री उमावि मुंगवानी और तृतीय शासकीय उमावि सर्रा की टीम शामिल थी। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को मप्र टूरिज्‍म बोर्ड जबलपुर से आये श्री देवेन्‍द्र शर्मा एवं श्री जीए पटेल द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र एवं कूपन देकर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों एवं भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं से व्‍यक्तिगत बातचीत की और उनका उत्‍साहवर्धन कर उन्‍हें अच्‍छे भविष्‍य की शुभकामनायें दीं। प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्‍यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम के होटलों में आवास, भोजन की सुविधायुक्त दो रात्रि व तीन एवं तीन उपविजेता टीमों को एक रात्रि व दो दिन ठहरने के लिए उपहार कूपन प्रदान किये गये। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रतियोगिता की विजेता न्‍यू ऐज पब्लिक स्‍कूल गाडरवारा की टीम राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्‍व करेगी। प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. अशोक उदेनिया व क्विज मास्‍टर और आभार श्री विवेक सिंह ने किया। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 31 जुलाई को नरसिंहपुर, 28 जुलाई 2024. जिले में चल रहे जलजीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 31 जुलाई को प्रात: 11 बजे से आयोजित की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें