Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: नरसिंहपुर,नव नियुक्त उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का चार दिवसीय जिला स्तरीय इंडक्शन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Wed, Oct 23, 2024
नव नियुक्त उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का चार दिवसीय जिला स्तरीय इंडक्शन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ नरसिंहपुर। जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधि एवं शालेय गतिविधियों के क्रियान्वयन के संबंध में नव नियुक्त उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का शाला में पदभार ग्रहण के पूर्व चार दिवसीय जिला स्तरीय इंडक्शन प्रशिक्षण का शुभारंभ डाइट सभाकक्ष में हुआ।   प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार, योजना अधिकारी श्री जीके नायक, एपीसी समग्र शिक्षा श्री दीपक अग्निहोत्री की उपस्थिति में किया गया।   प्रशिक्षण में 76 नव नियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण में स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई व शिवाजी ग्रुप बनाये गये हैं। प्रशिक्षण में प्री टेस्ट के उपरांत मास्टर ट्रेनर प्राचार्य श्री एसके मिश्रा, श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, डॉ. अशोक उदेनिया, श्री सचिन नेमा, श्री मुकेश दुबे व श्री एलपी गिरदोनिया द्वारा प्रशासनिक के 12 बिंदुओं, विभाग एवं संचालनालय अंतर्गत संचालित योजना, अकादमिक के 9 बिंदुओं पर विस्तार से प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   जिला शिक्षा अधिकारी श्री व्यौहार ने प्रशिक्षण का उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी नव नियुक्त विद्यालय में किए जाने प्रत्येक कार्य सुगमता से कर सकें। योजना अधिकारी श्री नायक ने कहा की विद्यालय में छात्र- छात्राओं के शैक्षणिक व शालेय स्तर की गतिविधियों में दक्ष होकर कार्य करने में सक्षम होना प्रशिक्षण की सार्थकता है। एपीसी श्री अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण आपकी विद्यालय की सभी विधाओं में सहायक है, जिसे पूर्ण मनोयोग के साथ आत्मसात करें।   इस अवसर पर कंप्यूटर आपरेटर श्री सुमित झारिया, श्री अनुराग चौहान, श्री हरिनारायण सोनी और प्रशिक्षु मौजूद थे।  

Tags :

जरूरी खबरें