Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर,प्रेक्षकों एवं कलेक्टर ने किया मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Jun 3, 2024
प्रेक्षकों एवं कलेक्टर ने किया मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण नरसिंहपुर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये मतगणना प्रेक्षकों श्री नागेन्द्र पासवान और श्री सूरज कुमार रूकवाल एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विधानसभावार मतगणना कक्षों में पहुंचकर डाक मत पत्रों व इटीपीबीएस कक्ष का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। यहां विधानसभावार टेबल की मार्किंग, अभिकर्ताओ की बैठक व्यवस्था, टेबल के राउंड तथा गणना में लगने वाली आवश्यक सामग्रियों का भी अवलोकन किया। कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर के मतगणना स्थल का निरीक्षण कर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच की जाने वाली मतगणना के लिए किए गए आवश्यक सुरक्षा प्रबंधो एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना के दिन विद्युत की सतत आपूर्ति और मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्था सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। गर्मी को देखते हुए पेयजल, पंखे- कूलर आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो।   निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंडला संसदीय क्षेत्र की गोटेगांव विधानसभा एवं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र की गाडरवारा विधानसभा के लिए मतगणना प्रेक्षक श्री नागेन्द्र पासवान एवं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र की नरसिंहपुर एवं तेंदूखेड़ा विधानसभा के लिए मतगणना प्रेक्षक श्री सूरज प्रकाश रूकवाल को नियुक्त किया गया है।   उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत संसदीय क्षेत्र मंडला के अंतर्गत आने वाली जिले की एक विधानसभा क्षेत्र 118- गोटेगांव और संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद के अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर, 120- तेंदूखेड़ा व 121- गाडरवारा के लिए मतगणना 4 जून को कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में सम्पन्न होगी।   संसदीय क्षेत्र 17 होशंगाबाद एवं संसदीय क्षेत्र 14 मण्डला के लिए होने वाली मतगणना कुल 14- 14 राउंड में संपन्न होगी। मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में विधानसभा क्षेत्र 118- गोटेगांव शेड क्रमांक एक बाया भाग, विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर शेड क्रमांक 2 दाया भाग, विधानसभा क्षेत्र 120- तेंदूखेड़ा शेड क्रमांक 2 बाया भाग, विधानसभा क्षेत्र 121- गाडरवारा शेड क्रमांक 1 दाया भाग पर मतगणना स्थल बनाये गये हैं।  
  • मतगणना कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, मोबाईल, पेजर सहित अन्य प्रकार की सामग्री प्रतिबंधित रहेगी
नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान संपन्न होने के पश्चात मतगणना मंगलवार 4 जून को कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ की जायेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून को को प्रातः 6 बजे स्ट्रांग रूम खोला जायेगा। मतगणना अभिकर्ता को प्रातः 7 बजे के पूर्व अपना निर्धारित स्थान पर बैठना होगा तथा प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ की जायेगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती प्रारंभ होगी। मीडिया कर्मी मीडिया सेंटर तक ले जा सकेंगे मोबाइल मतगणना हॉल में जाने के पूर्व मीडिया सेंटर में ही स्थापित मोबाईल जमा काउंटर में मोबाईल जमा कराना अनिवार्य है। मतगणना कक्ष में कवरेज हेतु नियमित अंतराल मे छोटे- छोटे समूहों में मीडिया कर्मियों को मीडिया कक्ष प्रभारी के साथ भ्रमण कराया जायेगा। कवरेज के समय ईव्हीएम में प्रदर्शित मत एवं कागजी मतपत्र में किये गये मतदान की छायांकन एवं रिकार्डिंग प्रतिबंधित रहेगी। कवरेज हेतु मोबाईल फोन के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी। हैण्ड कैमरा ही अनुमत्य होगा। मतगणना कक्ष में ट्रायपोड या स्टैंड लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।   कलेक्टर के फेसबुक पेज और ट्वीटर पर उपलब्ध होगी मतगणना की जानकारी   नरसिंहपुर,।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत जिले की मतगणना के परिणामों की राउंडवार जानकारी कलेक्टर नरसिंहपुर के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/collectornarsinghpur और कलेक्टर नरसिंहपुर के ट्वीटर (एक्स) अकाउंट @dmnarsinghpur पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही जनसम्पर्क नरसिंहपुर के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/pronarsinghpur और जनसम्पर्क कार्यालय का ट्वीटर (एक्स) अकाउंट @pronarsinghpur पर देखी जा सकती है।

Tags :

जरूरी खबरें